लाइव न्यूज़ :

Munawar Faruqui: बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी पकड़े गये हुक्का बार में, पुलिस ने बाद में किया रिहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2024 08:43 IST

स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी मंगलवार रात मुंबई के एक हुक्का बार में कथिततौर पर नशा करते हुए पकड़ गये।

Open in App
ठळक मुद्देबिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी को पुलिस ने हिरासत में लेकर रिहा किया फारुकी पर आरोप है कि वो एक हुक्का बार में कथिततौर पर नशा कर रहे थे पुलिस ने छापेमारी में फारुकी सहित 13 अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया था

मुंबई: स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस 17 के विजेता मुनव्वर फारुकी मंगलवार रात में फोर्ट इलाके में कथिततौर पर नशा करते हुए पकड़ गये। जानकारी के मुताबिक मुनव्वर फारुकी उस वक्त पुलिस के गिरफ्तर में आये, जब वो हुक्का बार में मौजूद थे। पुलिस ने छापेमारी की और मामले में फारुकी सहित 13 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया।

इस संबंध में मुंबई पुलिस ने बताया कि फारुकी समेत अन्य के खिलाफ हुक्का बार में पकड़े जाने के बाद मामला दर्ज किया गया। हालांकि मुनव्वर समेत सही आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने रिहा कर दिया है। पुलिस की ओर से मिली सूचना के अनुसार उन्होंने मुंबई के बोरा बाजार इलाके में सबलान हुक्का बार पर छापा मारा था और वहां पर उसे अन्य लोगों साथ मुनव्वर भी मिला।

इस संबंध में सामाजिक सेवा शाखा के एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हुक्का बार में नशे का इनपुट मिलने के बाद पुलिस टीम ने छापा मारा कि वहां पर तंबाकू-आधारित हुक्के से नशा किया जाता है। यदि जांच में यह बात साबित हो जाती है कि पकड़े गये सभी आरोपी तंबाकू आधारित हुक्का पी रहे थे, तो उन पर सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम के तहत आरोप लगाया जाएगा।”  

पुलिस ने यह पता लगाने के लिए विशेषज्ञों को भी बुलाया कि हुक्के में तंबाकू का इस्तेमाल किया जा रहा था या नहीं। हिरासत में लिए गए सभी लोगों पर हर्बल हुक्का के बहाने तंबाकू युक्त हुक्का पीने का आरोप है।

टॅग्स :मुनव्वर फारुकीबिग बॉस 17मुंबई पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

क्राइम अलर्टमुझे तुम्हारे साथ नहीं रहना, मुझे छोड़ दो?, पत्नी गीता चौधरी नहीं मानी?, पहले भी 2 बार मारने का किया प्रयास, 4 ने मिलकर गला घोंटा और पंखे से लटकाया

क्राइम अलर्टAshok Kharat Case: बाहर इंतजार कर रहा था पति और अंदर गर्भवती पत्नी के साथ अनुष्ठान के बहाने दुर्व्यवहार कर रहा था अशोक खरात, धोखेबाज की नई कहानी?

क्राइम अलर्टगला कटा, छाती, पेट, बांह और जांघ को चाकू से गोदा?, आशिक आसिम अख्तर खान ने अश्विन शिवकुमार नादर की बेरहमी से हत्या की

क्राइम अलर्टMumbai: मामूली ऑटो-रिक्शा विवाद को लेकर 15-20 मुस्लिम पुरुषों ने 4 हिंदू लड़कियों पर किया हमला, घटना ने लिया सियासी रंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?