लाइव न्यूज़ :

निधन की अफवाह पर मुमताज का फूटा गुस्सा, कहा-ये कोई मजाक है क्या?...जब मैं मरूंगी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 22, 2020 12:59 IST

Mumtaz Death News एक्ट्रेस ने खुद स्टेटमेंट जारी किया है जिसके साथ उन्होंने अपने स्वस्थ होने की जानकारी भी दी है साथ ही ऐसी खबरें उड़ाने वालों पर अपना गुस्सा भी ज़ाहिर किया है।

Open in App
ठळक मुद्देवेटरन एक्ट्रेस मुमताज के निधन की खबर एक बार सुर्खियों में है। अब निधन की अफवाह पर खुद मुमताज का गुस्सा फूटा है।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर मशहूर प्लेबैक सिंगर लता मंगेशकर तक कई सितारों के निधन की झूठी खबरें इंटरनेट पर वायरल हो चुकी हैं। ऐसे में आए दिन किसी न किसी कलाकार के निधन की खबरें अफवाह के तौर पर उड़ती रहती हैं। कई बार इन सेलेब्स को खुद इंटरनेट के माध्यम से सफाई देने पड़ती है कि जो खबरें आ रही हैं वो सरासर गलत हैं, जिसके बाद इनके फैंस को शांति मिलती है। इस बार इस लिस्ट में एक्ट्रेस मुमताज शामिल हुई हैं।

वेटरन एक्ट्रेस मुमताज के निधन की खबर एक बार सुर्खियों में है। एक्ट्रेस बिल्कुल ठीक हैं लेकिन पंजाब के एक मिनिस्टर ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर दी है। यह पहली बार नहीं है जब मुमताज को लेकर ऐसी अफवाह उड़ी हो। बीते साल भी ऐसी ही खबर ने सबको चौंका दिया था। यह अफवाह मई में ही फैली थी और इस साल एक बार फिर इसी महीने में सोशल मीडिया पर सर्कुलेट हो रही है। अब निधन की अफवाह पर खुद मुमताज का गुस्सा फूटा है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार एक्ट्रेस ने कहा है कि मैं जुंदा हूं और पूरी तरह से ठीक भी हूं। इस बात की मुझे खुशी है कि इस बात की जांच करने के लिए मुझे कॉल किया गया। मुझे नहीं पता ऐसी खबर जानबूझ के कौन फैलाता है।  ये कोई मजाक है क्या? बीते साल भी ऐसी ही अफवाह उड़ी थी और इससे मेरा परिवार परेशान हो गया था, और मैं खुद भी बहुत परेशान हो गई थी। लॉकडाउन के दौरान मैं अपनी बेटी, दामाद, पति और नाती-नवासियों के साथ लंदन में रह रही हूं और पूरी तरह ठीक हूं। मेरे और रिश्तेदारों ने भी ये खबर सुनी और वो लोग भी परेशान हो गए। लोग मुझे क्यों मारना चाहते हैं? जब वक्त आएगा तो मैं खुद चली जाऊंगी। 

जब मैं मरूंगी तो ये कोई सीक्रेट नहीं होगा मेरा परिवार खुद सबको ऑफीशियली बताएगा। आपको बता दें कि पिछले साल भी ये खबर आई थी कि मुमताज़ का निधन हो गया है जिसके बाद परिवार की तरफ से स्टेटमेंट आया था और उन्होंने खबरों को झूठा बताया था। 

पंजाब के मंत्री का ट्वीट

यह गलतफहमी पंजाब के खेल मंत्री राणा गुरमीत एस सोढ़ी के ट्वीट के बाद फैली, सोढ़ी ने ट्वीट किया, ''मुमताजजी नहीं रहीं! यह मेरे लिए बड़ा झटका है। मैंने बहुत करीबी दोस्त को खो दिया। कुछ महीने पहले उनसे लंदन में मुलाकात हुई थी, हमेशा जीवन से भरीं, उनका जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें, आप चलीं गईं लेकिन आपको कभी भुलाया नहीं जा सकेगा।

ऐसी खबरों से एक्ट्रेस मुमताज का पूरा परिवार दंग रह गया है।उन्हें यह समझ नहीं आ रहा है कि इस तरह की अफवाह सोशल मीडिया पर किसने फैलाई है? इस खबर को गलत बताते हुए मुमताज (Mumtaz) के परिवार ने नवभारत टाइम्स को बताया है कि, 'वो पूरी तरह से स्वस्थ्य हैं और परिवार के साथ हैं। वो अपना ख्याल रखती हैं। फैंस इस तरह की अफवाहों पर ध्यान ना दे।'

टॅग्स :मुमताजबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?