लाइव न्यूज़ :

जॉन अब्राहम-सुनील शेट्टी की फिल्म 'मुंबई सागा' को लेकर आई गुड न्यूज, जानिए कब शुरू होगी शूटिंग

By अमित कुमार | Updated: June 11, 2020 14:05 IST

पागलपंती के फ्लॉप होने के बाद जॉन अब्राहम को उनकी नई फिल्म 'मुंबई सागा' से काफी उम्मीदें होंगी। इस फिल्म एक बार फिर जॉन अब्राहम गैंगस्टर के रोल में दिखाई देंगे।

Open in App
ठळक मुद्देइस फिल्म का फर्स्ट लुक फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने ट्वीट करके शेयर किया था। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी राव फिल्मसिटी में दोबारा शुरू होगी। अगले महीने जुलाई में पूरी टीम एक साथ शूटिंग के लिए हैदराबाद जाएगी।

बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम एक और नई फिल्म के जरिए फैंस से रूबरू होने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक काफी पहले ही रिलीज कर दिया गया था। लेकिन लॉकडाउन के कारण शूटिंग को रोक दी गई थी। जॉन जल्द ही मुंबई सागा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में एक्टर डॉन के रूप में नजर आ रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक फिल्म के डायरेक्टर संजय गुप्ता ने ट्वीट करके शेयर किया था। 

मुंबई सागा के लुक में जॉन अब्राहम कुर्सी पर बैठे हैं और उन्‍होंने कुर्ता पाजामा पहना है। गले में सोने की चेन और माथे पर लंबा टीका नजर आ रहा है। मुंबई सागा के इस लुक में जॉन अब्राहम काफी ज्यादा दमदार नजर आ रहे हैं। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद के रामोजी राव फिल्मसिटी में दोबारा शुरू होगी। अगले महीने जुलाई में पूरी टीम एक साथ शूटिंग के लिए हैदराबाद जाएगी।

'मुंबई सागा' 1980-90 के दशक की एक कहानी है, जब बॉम्बे, मुंबई में बदल रहा था। उस दौरान शहर में होने वाली गतिविधियों को लेकर संजय गुप्ता ने इस फिल्म को तैयार किया है। जॉन अब्राहम के अलावा इस फ‍िल्‍म में इमरान हाशमी भी लीड रोल में होंगे। वहीं सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ भी इस फ‍िल्‍म में अहम भूमिका में दिखाई देंगे। इनके अलावा अमोल गुप्ते, प्रतीक बब्बर, गुलशन ग्रोवर और रोहित रॉय भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। 

डायरेक्टर संजय गुप्ता 'कांटे', 'मुसाफिर', 'शूटआउट एट लोखंडवाला' और 'काबिल' जैसी फिल्में फैंस के सामने पेश कर चुके हैं। मुंबई सागा उनका ड्रीम प्रोजेक्ट बताई जा रही है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि यह फिल्म दर्शकों पर अपना असर छोड़ने में कामयाब हो पाती है या नहीं। 

टॅग्स :जॉन अब्राहमसुनील शेट्टीगुलशन ग्रोवरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल