लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर का बयान, कहा- बिहार पुलिस को जांच का अधिकार नहीं, रिया के खाते में पैसे नहीं हुए ट्रांसफर

By अमित कुमार | Updated: August 3, 2020 14:49 IST

मुंबई पुलिस कमिश्नर ने बताया कि इस मामले में बहुत ही डिटेल इन्वेस्टिगेशन की गई है। इसमें अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार पुलिस के हाथों में केस आ जाने के बाद से लगातार मुंबई पुलिस के काम के तरीकों पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।इस मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का बयान सामने आया है। परमबीर सिंह ने बताया कि सुशांत के पिता, तीन बहनों और जीजा का बयान 16 जून को दर्ज़ किया गया था।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं। बिहार पुलिस के हाथों में केस आ जाने के बाद से लगातार मुंबई पुलिस के काम के तरीकों पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मुंबई पुलिस इस मामले में बिहार पुलिस की बिल्कुल मदद नहीं कर रही। अब इस मामले पर मुंबई पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह का बयान सामने आया है। 

एएनआई को दिए बयान में परमबीर सिंह ने बताया कि सुशांत के पिता, तीन बहनों और जीजा का बयान 16 जून को दर्ज़ किया गया था। उस समय उन्होंने कोई संदेह नहीं उठाया और न ही उन्होंने हमारी जांच में किसी चूक के बारे में शिकायत की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब तक 56 लोगों के बयान दर्ज़ किए जा चुके हैं, जितने भी एंगल आ रहे हैं हम हर एंगल से जांच कर रहे हैं, चाहे वो पेशेवर प्रतिद्वंद्विता, फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन या हेल्थ से संबंधित जांच हो। 

रिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर के नहीं मिले सबूत

रिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के सवाल पर भी उन्होंने एतराज जताया। परमबीर सिंह के मुताबिक रिया के अकाउंट में पैसे ट्रांसफर होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। उन्होंने इशारों में यह भी कहा कि बिहार पुलिस को इस मामले में जांच का अधिकार नहीं है। वहीं पटना के एसपी विनय तिवारी को मुंबई में क्वारैंटाइन किए जाने पर कमिश्नर ने कहा कि यह बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) का फैसला है। 

नीतीश कुमार का बयान भी आया सामने

बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने आरोप लगाया था कि पटना सिटी एसपी विनय तिवारी को जबरन क्वारंटाइन किया गया है। इस मामले पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनके साथ जो कुछ हुआ है वो ठीक नही हुआ है। उन्होंने कहा कि ये पॉलिटिकल बात नहीं है। ये तो सीधे कानूनी जिम्मेवारी है और वो जिम्मेवारी हम निभायेंगे। सीएम ने कहा कि वैसी परिस्थिति में उनसे बातचीत हमारे डीजीपी बात करेंगे।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!