लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग, दो अज्ञात बाइक सवारों ने किया हमला, जांच में जुटी पुलिस

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2024 14:38 IST

Salman Khan Galaxy Firing News: अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित आवास के बाहर आज सुबह दो अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की।

Open in App

मुंबई: एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर रविवार को दो अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलाईं। सुबह के समय हुए इस हमले के फौरन बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर गोलीबारी के बाद एक्टर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 

खबरों के मुताबिक, इस घटना में कोई भी घायल नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर आए और कथित तौर पर स्थान से भागने से पहले सलमान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हवा में 4 राउंड गोलियां चलाईं। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और जांच चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, आज सुबह करीब 5 बजे अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर दो अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। पुलिस को 3 राउंड फायरिंग की जानकारी मिली है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए मौके पर पहुंच गई है।

दूसरी ओर, सलमान खान के आवास के बाहर गोलीबारी की घटना पर शिवसेना (यूबीटी) नेता आनंद दुबे ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एकनाथ शिंदे की सरकार पर तंज कसा और एएनआई से कहा, “चाहे वह सलमान खान हों या कोई आम आदमी, कोई भी मुंबई और महाराष्ट्र में सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। आपने देखा कि हाल ही में मुंबई में फायरिंग हुई और डोंबिवली में एक विधायक ने फायरिंग की। आज सुबह सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग हुई. यह कैसी कानून व्यवस्था है? गृह मंत्री जी, मुख्यमंत्री जी आप कहां हैं?... अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को इस घटना का संज्ञान लेना चाहिए।”

इस घटना के बाद अब सलमान खान के घर की सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। अपराध अनुभाग और स्थानीय पुलिस की टीमें जांच करने आईं।

सलमान खान को पहले मिली थी धमकी 

गौरतलब है कि सलमान खान को इससे पहले कई बार धमकियां मिल चुकी है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने बॉलीवुड अभिनेता पर हमला करने के लिए अपने गुंडों का इस्तेमाल करने की पहले से योजना बनाई थी। कई मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, जिस व्यक्ति को सलमान खान की हत्या करने का विचार दिया गया था, वह कोई और नहीं बल्कि डकैत काला जत्थेदी का गुरु और बिश्नोई की योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा नरेश शेट्टी है।

नवंबर 2022 से, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बरार की धमकियों के बाद सलमान खान की सुरक्षा को वाई-प्लस तक बढ़ा दिया गया है। अभिनेता को निजी हथियार रखने का लाइसेंस भी दिया गया है। उन्होंने एक नई बुलेटप्रूफ गाड़ी भी खरीदी है। 

टॅग्स :सलमान खानमुंबई पुलिसबॉलीवुड हीरोमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार