लाइव न्यूज़ :

धारावाहिक ‘अनुपमा’ के अभिनेता नितेश पांडे और ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की मौत, हंसल मेहता ने कहा- तीन-चार दिनों के भीतर तीन युवा कलाकारों को खोया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2023 14:23 IST

पांडे, वैभवी उपाध्याय और आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर टिप्पणी करते हुए फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा कि फिल्म जगत ने तीन-चार दिनों के भीतर तीन युवा कलाकारों को खो दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपांडे के परिवार में उनकी पत्नी अर्पिता और एक बेटा है। अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। वैभवी उपाध्याय की सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

मुंबईः टेलीविजन धारावाहिक ‘अनुपमा’ के अभिनेता नितेश पांडे का बुधवार को सुबह निधन हो गया। वह 51 वर्ष के थे। निर्माता सिद्धार्थ नागर ने यह जानकारी दी। पांडे को शाहरुख खान अभिनीत ‘ओम शांति ओम’ और दिबाकर बनर्जी की ‘खोसला का घोसला’ जैसी फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए भी जाना जाता है।

वह शूटिंग के लिए इगतपुरी में थे। नागर ने बताया, “वह कल सुबह शूटिंग के लिए इगतपुरी गए थे और देर रात करीब डेढ़ बजे उनका निधन हो गया। खबर सच है (उनके निधन के बारे में)। मैं स्तब्ध हूं, हमने दो-तीन दिन पहले बात की थी और यह अचानक कैसे हो गया।”

‘अनुपमा’ में उनके सह-कलाकार रुशद राणा के अनुसार, पांडे को दिल का दौरा पड़ा था। अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई में होगा। पांडे के परिवार में उनकी पत्नी अर्पिता और एक बेटा है। पांडे, वैभवी उपाध्याय और आदित्य सिंह राजपूत की मौत पर टिप्पणी करते हुए फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने कहा कि फिल्म जगत ने तीन-चार दिनों के भीतर तीन युवा कलाकारों को खो दिया है।

उन्होंने कहा, “आपकी आत्मा को शांति मिले प्रिय साथियों। यह इतना निर्दयी समय है। उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ हमारी संवेदनाएं और उनके लिए प्रार्थना।” फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने पांडे को “शानदार अभिनेता और एक मजेदार व्यक्ति” के रूप में याद किया। उन्होंने कहा, “उनका निधन फिल्म और टीवी उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति है। उनके पूरे परिवार और करीबियों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं। ओम शांति।”

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

टेलीविजन धारावाहिक ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की अभिनेत्री वैभवी उपाध्याय की सोमवार को हिमाचल प्रदेश में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा कुल्लू जिले के बंजार इलाके में उस समय हुआ जब वैभवी उपाध्याय अपने मंगेतर के साथ यात्रा कर रही थीं और एक मोड़ पर उनका वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।

कुल्लू की पुलिस अधीक्षक (एसपी) साक्षी वर्मा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “वैभवी ने खिड़की के रास्ते वाहन से बाहर निकलने की कोशिश की, जिसके कारण उनके सिर में चोट लग गई जो घातक साबित हुई, जबकि अन्य यात्री सुरक्षित बच गया।” वर्मा ने बताया कि अभिनेत्री का अंतिम संस्कार बुधवार को मुंबई में होगा।

‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के निर्माता जे डी मजीठिया ने बुधवार को सुबह अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर साझा की। उन्होंने लिखा, “जीवन इतना अप्रत्याशित है। एक बहुत ही उम्दा अभिनेत्री, प्रिय मित्र वैभवी उपाध्याय का निधन हो गया। उन्हें ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ की ‘जैस्मीन’ के रूप में जाना जाता है।

उनकी उत्तरी राज्य में एक दुर्घटना में मौत हो गई।” ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ के कलाकारों सतीश शाह, देवेन भोजानी, रूपाली गांगुली, सुमीत राघवन ने भी सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेत्री को श्रद्धांजलि दी। वैभवी ने दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म ‘छपाक’ तथा टीवी शो ‘‘सीआईडी’’ और ‘अदालत’ में भी काम किया था।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबईहिमाचल प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल