लाइव न्यूज़ :

सलमान खान पर आधारित गेम ‘Selmon Bhoi’ पर कोर्ट ने लगाई रोक, ‘हिट ऐंड रन’ सीन को किया गया था रीक्रिएट

By अनिल शर्मा | Updated: September 8, 2021 10:36 IST

सलमान खान के अनुसार, गेम में उनसे जुड़ी ‘हिट ऐंड रन’ और ‘काले हिरण’ जैसी घटनाओं को रिक्रिएट किया गया था। बकौल कोर्ट, गेम सलमान की निजता और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाता है।

Open in App
ठळक मुद्देइस मामले को लेकर गूगल LLC और गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर भी केस हुआ है बकौल कोर्ट, गेम सलमान की निजता और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाता हैकोर्ट ने यह फैसला सलमान खान के गेम कंपनी पर मुकदमे को लेकर सुनाया

मुंबईः मुंबई की एक अदालत ने बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान पर कथित तौर पर आधारित ऑनलाइन मोबाइल गेम ’Selmon Bhoi’ पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। कोर्ट ने गेम पर रोक लगाते हुए कहा कि यह सलमान खान की छवि को खराब करता है। गौरतलब है कि इस गेम में सलमान खान के कथित तौर पर 'हिट एंड रन' (Hit And Run) और काले हिरण की एक घटना को रीक्रिएट गया था।

सलमान के अनुसार, गेम में उनसे जुड़ी ‘हिट ऐंड रन’ और ‘काले हिरण’ जैसी घटनाओं को रिक्रिएट किया गया था। बकौल कोर्ट, गेम सलमान की निजता और उनकी छवि को नुकसान पहुंचाता है। वहीं अदालत ने गेम बनाने वाली कंपनी पैरोडी स्टूडियोज प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों को गेम तथा कोर्ट से जुड़ी किसी भी सामग्री के प्रसार, उसे लॉन्च करने या रीलॉन्च करने और रीप्रोड्यूस करने पर पाबंदी लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने गेम को गूगल प्ले स्टोर सहित अन्य प्लेटफॉर्म से मेकर्स को तत्काल हटाने का भी निर्देश दिया है।

कोर्ट ने यह फैसला सलमान खान के गेम कंपनी पर मुकदमे को लेकर सुनाया। कुछ दिन पहले ही इस गेम को लेकर सलमान खान और उनकी लीगल टीम ने पैरोडी स्टूडियोज पर इस गेम को लेकर केस किया था। शिकायत में कहा गया था कि इस गेम के लिए ना तो सलमान खान और ना ही उनके परिवार से इजाजत ली गई थी।

गेम कंपनी के अलावा इस मामले को लेकर गूगल LLC और गूगल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड पर भी केस हुआ है। यह गेम सलमान के हिट एंड रन और काले हिरण पर आधारित है। गेम के लोगों में सलमान खान की कार्टून वाली छवि का इस्तेमाल किया गया है। गेम की बात करें तो इसमें तीन चरण हैं। पहले चरण में सेल्मोन भोई एक पार्क सी जगह पर हिरनों और इंसान जैसे दिखने वाले कैरेक्टर पर गाड़ी चढ़ाकर मारता है।

टॅग्स :सलमान खानबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार