लाइव न्यूज़ :

मुंबई पुलिस ने अभिनेता एजाज़ खान को किया गिरफ्तार, मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन का है आरोप

By अनुराग आनंद | Updated: April 18, 2020 19:51 IST

मुंबई पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर अपने एक वीडियो में अभिनेता एजाज़ खान ने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता एजाज खान का विवादों से पुराना रिश्ता रहा है।इससे पहले एजाज खान को प्रतिबंधित ड्रग्स रखने के मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।

मुंबई: अभिनेता एजाज़ खान के खिलाफ खार पुलिस स्टेशन में मानहानि, अभद्र भाषा और प्रतिबंधात्मक आदेशों के उल्लंघन के  आरोप में केस दर्ज करने के बाद मुंबई पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। एजाज खान पर आईपीसी 153A, 117, 121 धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा गया है।

दरअसल,  बुधवार रात करीब 12.30 पर एजाज खान अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव आए और उन्होंने कहा कि चींटी मर गई, मुसलमान जिम्‍मेदार.. हाथी मर गया मुसलमान जिम्‍मेदार, दिल्‍ली में भूकंप आया सारे मुसलमान जमीन के नीचे घुसे और हिले तो भूकंप आ गया... यानी हर चीज के लिए मुसलमान जिम्‍मेदार है लेकिन ये साजिश कर कौन रहा है?' इसी वीडियो में आगे उन्होंने आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

यही नहीं एक तरफ जहां भारत सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस का कहर झेल रही है और लोग इससे बचने के लिए दुआ कर रहे हैं। वहीं, एजाज खान ने अपने वीडियो में लोगों को कोरोना हो जाने की बात कही है। एजाज खान के इस वीडियो के बाद उसे सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर लताड़ लगाई है।

एजाज के इस भड़काउ भाषण के बाद से ही सोशल मीडिया पर गुरुवार को पूरे दिन #अरेस्ट_एजाज_खान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था। इस मामले में जांच पड़ताल करने के बाद मुंबई पुलिस में न सिर्फ अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बल्कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अभिनेता को गिरफ्तार भी किया है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईकेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया