लाइव न्यूज़ :

मैं विराट कोहली के प्यार में पागल थी, अभिनेत्री मृणाल ठाकुर का खुलासा- 5 साल तक स्टेडियम में जाकर मैच देखे

By अनिल शर्मा | Updated: September 9, 2021 10:58 IST

एक साक्षात्कार में मृणाल ठाकुर ने क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और विराट कोहली के प्रति दीवानगी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति उनके प्यार का श्रेय उनके भाई को जाता है। वह भाई के साथ लाइव मैच देखने जाया करती थीं। 

Open in App
ठळक मुद्देमृणाल ठाकुर ने क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और विराट कोहली के प्रति दीवानगी का इजहार कियाएक समय था जब मैं विराट कोहली के प्यार में पागल थीः मृणाल ठाकुरमृणाल ठाकुर एक क्रिकेट प्रेमी हैं और इसका श्रेय वह अपने भाई को देती हैं

मुंबईः क्रिकेट और बॉलीवुड का नाता बहुत पुराना है। शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी से लेकर सागरिका घटगे, जहीर खान, हेजल कीच – युवराज सिंह तक एक लंबी फेहरिस्त है। इस बीच हिंदी सिनेमा की उभरती अभिनेत्री मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) ने भी खुलासा किया है कि वह भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के प्यार में पागल थीं।

एक साक्षात्कार में मृणाल ठाकुर ने क्रिकेट के प्रति अपने प्यार और विराट कोहली के प्रति दीवानगी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि क्रिकेट के प्रति उनके प्यार का श्रेय उनके भाई को जाता है। वह भाई के साथ लाइव मैच देखने जाया करती थीं। 

मैं विराट कोहली के प्यार में पागल थीः मृणाल ने आगे कहा, "एक समय था जब मैं विराट कोहली के प्यार में पागल थी। मुझे अपने भाई की वजह से क्रिकेट पसंद आने लगा जो बहुत बड़ा प्रशंसक है। मृणाल ने ये भी बताया कि वह पांच सालों तक भाई के साथ स्टेडियम में मैच देखने जाया करतीं।

क्रिकेट पर आधारित फिल्म जर्सी में नजर आएंगी मृणालः बकौल मृणाल, करीब पांच साल पहले भाई के साथ स्टेडियम में लाइव मैच देखने की मेरी काफी अच्छी यादें हैं। मुझे याद है कि मैंने नीली जर्सी पहन रखी थी और टीम इंडिया के लिए चीयर कर रही थी। आज की बात करें तो मैं 'जर्सी' जैसी क्रिकेट पर आधारित फिल्म का हिस्सा हूं। यह एक सुखद संयोग है।

गौरतलब है कि मृणाल को स्पोर्ट्स ड्रामा जर्सी में अभिनेता शाहिद कपूर के साथ कास्ट किया गया है, जो इसी नाम की तेलुगु फिल्म की रीमेक है। उन्हें एक पूर्व क्रिकेटर के रूप में देखा जाएगा, जो अपने बेटे की इच्छा को पूरा करने के लिए 30 के दशक के मध्य में खेल में लौटता है।

गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित जर्सी मूल रूप से पिछले साल अगस्त में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोविड -19 महामारी की वजह से इसकी रिलीज में देरी हुई। अब यह फिल्म इस दिवाली (5 नवंबर) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। मृणाल की कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह उमेश शुक्ला की कॉमेडी आंख मिचोली में अभिनेता परेश रावल, शरमन जोशी और अभिमन्यु दसानी के साथ दिखाई देंगी। इसके साथ ही सिद्धार्थ रॉय कपूर के साथ तमिल फिल्म थाड़म की हिंदी रीमेक में नजर आएंगी।

 

टॅग्स :विराट कोहलीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

क्रिकेट2022 के बाद दूसरा मौका, एक सीजन में पहले 2 मैच में हार?, 6 बार पंजाब किंग्स के खिलाफ सीएसके ने बनाए 200 से अधिक रन

क्रिकेटचेपॉक में चमके प्रभसिमरन सिंह, पंजाब की जीत में निभाई बड़ी भूमिका

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्रिकेटCSK vs PBKS: लगातार दो जीत के साथ पंजाब किंग्स शीर्ष पर, धोनी के बिना CSK अब भी जीत से महरूम

क्रिकेटCSK vs PBKS: आयुष म्हात्रे का तूफ़ानी अंदाज़, चेन्नई में जड़ी तेज़-तर्रार हाफ़ सेंचुरी | VIDEO