लाइव न्यूज़ :

Mrs. Deshpande वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित 'सीरियल किलर' के किरदार में, देखें वीडियो

By संदीप दाहिमा | Updated: November 22, 2025 18:14 IST

जियो हॉट स्टार की नयी रोमांचक सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ‘सीरियल किलर’ की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। पहचान और छिपे हुए सत्यों की पड़ताल पर आधारित यह शो 19 दिसंबर को प्रसारित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देMrs. Deshpande वेब सीरीज में माधुरी दीक्षित 'सीरियल किलर' के किरदार में, देखें वीडियो

जियो हॉट स्टार की नयी रोमांचक सीरीज ‘मिसेज देशपांडे’ में बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ‘सीरियल किलर’ की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। पहचान और छिपे हुए सत्यों की पड़ताल पर आधारित यह शो 19 दिसंबर को प्रसारित होगा। इसे अप्लॉज एंटरटेनमेंट द्वारा कुकुनूर मूवीज के सहयोग से निर्मित किया गया है। इसका निर्देशन नागेश कुकुनूर ने किया है। ओवर-द-टॉप (ओटीटी) मंच द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए टीजर में ‘मिसेज देशपांडे’ की दुनिया की एक झलक देखने को मिली। नागेश कुकुनूर ने एक बयान में कहा, ‘‘मेरे लिए ‘मिसेज देशपांडे’ वास्तव में एक मनोरम और मजेदार सफर रहा। जब मैं पटकथा पर काम कर रहा था तो मैंने मुख्य भूमिका में सिर्फ़ माधुरी को ही देखा और उन्हें यह जटिल किरदार निभाते हुए देखना एक आनंदमय था।’’ कुकुनूर ने कहा, ‘‘उनकी यह सामान्य झलक तो सिर्फ़ शुरुआत है क्योंकि उनका किरदार लगातार दर्शकों को इस बात पर विचार करने के लिए मजबूर करता है कि वह अपनी मुस्कान के पीछे कौन-से गहरे राज छिपा रही हैं।

दर्शकों ने अब तक अभिनेत्री दीक्षित को जिन भी किरदारों को निभाते देखा है यह उससे काफी अलग है और मैं आश्वासन देता हूं कि वे उनके बारीक प्रदर्शन से हैरान रह जाएंगे।’’ इस बारे में माधुरी दीक्षित ने कहा, ‘‘यह किरदार बिल्कुल वास्तविक और उस चकाचौंध को हटा देता है जिसे दर्शक आमतौर पर मुझसे जोड़ते हैं। यह अब तक का सबसे जटिल किरदार है जो मैंने निभाया है। आपको लगातार लगता है कि आप उसे जानते हैं, जब तक कि आप जान नहीं जाते। किसी किरदार को निभाना जिसमें कई परतें हों, वह रोमांचक होने के साथ-साथ घबराहट पैदा करने वाला भी रहा है! दर्शक मेरे इस रोमांचक, नए रूप को देखें, इसके लिए मैं उत्सुक हूं।’’ ‘मिसेज देशपांडे’ में सिद्धार्थ चांदेकर और प्रियांशु चटर्जी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आएंगे।

टॅग्स :माधुरी दीक्षितवेब सीरीजफिल्म
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?