लाइव न्यूज़ :

एमपी के मंत्री नरोत्तम मिश्रा की वीर दास को चेतावनी, कहा- माफी मांगे वरना नहीं होने देंगे शहर में कार्यक्रम

By अनिल शर्मा | Updated: November 18, 2021 16:53 IST

वीर दास की विवादित कविता को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस और उसके कपिल सिब्बल जैसे नेताओं ने उनका समर्थन किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने वीर दास का समर्थन करने के लिए कपिल सिब्बल और शशि थरूर को आड़े हाथों लियामंत्री ने कहा कि राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम कर आए हैं

भोपालः वीर दास की कविता- 'दो भारत (2 Indias)' को लेकर उठे विवाद पर मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कॉमेडियन वीर दास जैसे विदुषक लोग दुनिया में भारत को बदनाम करने की कोशिश करते है।  कॉमेडियन के 'आई कम फ्रॉम टू इंडियाज' बयान पर मिश्रा ने कहा कि वीर दास जब तक अपने बयान पर आधिकारिक खेद नहीं जताएंगे तब तक एमपी में उनके‌ कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे।

वीर दास की विवादित कविता को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि देश विरोधी मानसिकता वाली कांग्रेस और उसके कपिल सिब्बल जैसे नेताओं ने उनका समर्थन किया है।  जहां भी भारत को बदनाम करने की बात आती है, कांग्रेस उससे जुड़ जाती है।

गौरतलब है कि कॉमेडियन वीर दास के '2 इंडियाज़' वीडियो की आलोचना पर कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा था कि किसी को इस पर कोई संदेह नहीं कि 2 भारत हैं। बस हम नहीं चाहते कि यह बात कोई भारतीय दुनिया को बताए। हम असहिष्णु और ढोंगी हैं। 

अपने बयान में राहुल गांधी का नाम लेते हुए एमपी मंत्री ने कहा, राहुल गांधी विदेशों में जाकर भारत को बदनाम कर आए हैं। कमलनाथ जी महान भारत की जगह बदनाम भारत की बात करते हैं। वीर दास जब तक अपने बयान के लिए आधिकारिक तौर पर खेद नहीं जताते, तब तक मध्यप्रदेश में उनके कार्यक्रम नहीं होने दिए जाएंगे।

वीर दास ने अपनी कविता आई कम फ्रॉम टू इंडियाज में कहा था- ‘‘मैं एक ऐसे भारत से आता हूं, जहां दिन मे स्त्री की पूजा होती है और रात में उनके साथ दुष्कर्म होता है।’’

कॉमेडियन की कविता पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने गुस्सा जाहिर किया था। उन्होंने वीर दास को अपराधी करार दिया । इसके साथ ही कॉमेडियन के पुराने ट्वीट शेयर किए और कहा, घटिया भारतीय आदमी का उदाहरण जो किसी भी काम का नहीं है...इसलिए वह अपने जैसे घटिया और सेक्सिस्ट-रेसिस्ट लोगों को अपना घटियापन बेचता है।

टॅग्स :Narottam Mishraहिन्दी सिनेमा समाचारbollywood news
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल