लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन खुलने के बाद भी इस महीने रिलीज नहीं होंगी फिल्में!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 4, 2020 09:17 IST

फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी उन्हें कुछ दिनों की मोहलत की जरूरत होगी. ऐसे में अप्रैल में किसी फिल्म के रिलीज होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देदेश में आगामी 15 अप्रैल तक 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई हैकई फिल्मों की रिलीज डेट अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है.

देश में आगामी 15 अप्रैल तक 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है. इस वजह से कई फिल्मों की रिलीज डेट अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई है. कई फिल्में बनकर तैयार हैं लेकिन ये कब रिलीज होंगी, इस बारे में फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता.

कहा जा रहा है कि लॉकडाउन के खत्म होने के बाद भी कुछ दिनों तक किसी फिल्म के रिलीज होने के कोई आसार नहीं हैं.सरकारी निर्देशानुसार 21 दिन का लॉकडाउन खत्म होने के बाद पहला शुक्रवार 17 अप्रैल को होगा. इस साल के फिल्मी कैलेंडर के अनुसार इस दिन शूजीत सरकार के निर्देशन में बनी मेगास्टार अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' रिलीज होने वाली थी.

इसके बाद फिर अगले शुक्रवार यानी कि 24 अप्रैल को जाह्नवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना : द कारगिल गर्ल' पर्दे पर आने वाली थी. इसी दिन अनुराग बासु के निर्देशन में बनी 'लूडो' भी सिनेमाघरों में आने वाली थी. लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सभी निर्माताओं ने अपनी फिल्मों की रिलीज डेट पोस्टपोन कर दी. अभी भी इन फिल्मों को लेकर कोई नहीं घोषणा नहीं की गई है. क्योंकि लॉकडाउन खत्म होगा या फिर इसे और बढ़ाया जाएगा इस बारे में अभी पक्के में नहीं बताया जा सकता.

दूसरी बात यह भी है कि अगर लॉकडाउन खत्म हो भी जाता है तो लोग इतनी जल्दी बाहर निकलेंगे नहीं. इसलिए लॉकडाउन के खत्म होने के बाद मेकर्स स्थिति का जायजा लेकर ही अपनी फिल्मों की नई डेट की घोषणा करेंगे. फिल्मों के प्रमोशन के लिए भी उन्हें कुछ दिनों की मोहलत की जरूरत होगी. ऐसे में अप्रैल में किसी फिल्म के रिलीज होने के आसार कम ही नजर आ रहे हैं.

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल