लाइव न्यूज़ :

Morocco Earthquake: एक्ट्रेस नोरा फतेही ने पीएम मोदी का जताया आभार, भूकंप प्रभावित देश की मदद से लिए भारत ने बढ़ाया हाथ

By अंजली चौहान | Updated: September 10, 2023 11:57 IST

9 सितंबर को मोरक्को में 6.8 तीव्रता के भूकंप ने कहर बरपाया है।

Open in App
ठळक मुद्देमोरक्को में 6.8 तीव्रता से भूकंप आने से तबाही मच गई है मोरक्को में मची तबाही के बीच नोरा फतेही ने पीएम मोदी का आभार जताया है

Morocco Earthquake: मोरक्को में आए भूकंप के कारण भारी तबाही मची हुई है। भूकंप प्रभावित देश में अब तक 2000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार, 8 सितंबर को देर रात आए 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था।

इस खौफनाक भूकंप के कारण हजारों लोग प्रभावित हुए हैं और घरों से बेघर हो गए हैं। ऐसे में जी20 समिट में व्यस्त होने के बावजूद पीएम मोदी ने मोरक्को भूकंप पर संज्ञान लिया और मदद की पेशकश की है। 

ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया है। नोरा ने पीएम का आभार जताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट भी किया। दरअसल, नोरा फतेही मूल रूप से मोरक्को से हैं और बॉलीवुड में काम करती हैं। 

नोरा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पीएम की पोस्ट को दोबारा शेयर किया। इसके साथ उन्होंने लिखा, "इस बड़े समर्थन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद! आप जागरूकता बढ़ाने और मदद के लिए हाथ बढ़ाने वाले पहले देशों में से एक थे! मोरक्को के लोग बहुत आभारी और आभारी हैं! जय हिंद।"

पीएम मोदी ने मदद की पेशकश की

शनिवार को पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर भूकंप से प्रभावित लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मोरक्को में भूकंप के कारण जानमाल के नुकसान से बेहद दुखी हूं। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएं मोरक्को के लोगों के साथ हैं।

जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति संवेदनाएं। घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।  इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए भारत तैयार है।

इससे पहले नोरा ने भूकंप से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदना भी व्यक्त की थी। उन्होंने लिखा, "मोरक्को में आए भूकंप की आज की खबर बेहद विनाशकारी है! मैं अभी देख रही हूं कि कितने शहरों पर इसका असर पड़ा है और कई लोगों की जान चली गई है। इस वक्त मेरी संवेदनाएं सभी के साथ हैं।"

नोरा ने आगे कहा, "मैं हर किसी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रही हूं! यह बहुत डरावना है। मैं भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि हमारे दोस्त और परिवार सुरक्षित हैं! जिसने भी किसी प्रियजन को खोया है, उसके प्रति मेरी संवेदनाएं! अल्लाहफदकोम या रब।" इस बीच, काम के मोर्चे पर, नोरा को हाल ही में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा के साथ डांस सीरीज हिप हॉप इंडिया को जज करते देखा गया था।

जानकारी के अनुसार, मोरक्को के हाई एटलस पर्वतों में आए भूकंप की वजह से देश के सबसे नजदीकी शहर मराकेश में कई ऐतिहासिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

भूकंप की वजह से सबसे ज्यादा हताहत अल-हौज और तरौदंत प्रांतों के दक्षिण में पहाड़ी क्षेत्रों में लोग हुए हैं। भूकंप के बाद कई इमारतों के मलबे सड़कों पर बिखरे हुए हैं। 

टॅग्स :नोरा फतेहीभूकंपनरेंद्र मोदीभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया