लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर शिलान्यास का कार्यक्रम छाया, सीधा प्रसारण 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा

By भाषा | Updated: August 8, 2020 14:59 IST

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने मंदिर निर्माण के लिये पहली शिला रखी। 

Open in App
ठळक मुद्देअयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखाप्रसार भारती के प्रारंभिक अनुमान से यह आंकड़ा मिला है

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा । प्रसार भारती के प्रारंभिक अनुमान से यह आंकड़ा मिला है।

प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शशि शेखर वेंपति ने कहा कि दर्शकों की यह संख्या दूरदर्शन के सीधे प्रसारण को देखने वालों की है जिसे बुधवार को सुबह 10.45 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच मुख्य समारोहों के दौरान करीब 200 टीवी चैनलों ने प्रसारित किया।

उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप भारत में टीवी की दुनिया में समारोह को दर्शकों द्वारा कुल 7 अरब मिनट से ज्यादा देखा गया । उन्होंने कहा, ‘‘पूर्व प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, अयोध्या में श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 16 करोड़ से अधिक लोगों ने देखा।’’ गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मोदी ने मंदिर निर्माण के लिये पहली शिला रखी। 

टॅग्स :राम मंदिर
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRam Navami 2026: आइए श्रीराम को जीवन में स्थापित करें!

पूजा पाठश्रीराम और तीर्थंकर महावीर के बीच वंश परंपरा का मधुर संबंध

भारतVIDEO: राम नवमी पर PM मोदी ने किया रामलला का पूजन, दिया बड़ा संदेश

भारतजब प्रभु का बुलावा आता है तो हर व्यक्ति आ जाता, अयोध्या आएंगे राहुल गांधी?, दिग्विजय सिंह ने कहा- बुलावा आएगा, तो जरूर आएंगे, क्यों नहीं आएंगे?, वीडियो

पूजा पाठHappy Ram Navami 2026 Wishes: सिया राम की जय?, परिवार, दोस्त और रिश्तेदार को भेजें राम नवमी के मौके पर बधाई संदेश, अपने को दें शुभकामनाएं

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस