भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा टेलीविजन जगत में भी अपनी अदाकारी की वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी फोटोस और वीडियो शेयर करती हैं। मोनालिसा को सोशल मीडिया सेंसेशन भी कहा जाता है। अपने फैंस को अपने डांस और अंदाज से दीवाना बनाती हैं। इसी बीच मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया है जो कि बहुत तेजी से वायरल हो रहा है।
दरअसल मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मोनालिसा खूबसूरत सी साड़ी पहनकर प्रियंका चोपड़ा के गाने तिनका तिनका पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो में मोनालिसा के डांस मूव प्रियंका चोपड़ा को टक्कर देते दिखाई पड़ रहे हैं। अभिनेत्री का लेटेस्ट वीडियो उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है। इस वीडियो पर फैंस खूब सारे लाइक और कमेंट भी कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में मोनालिसा की तारीफ करने से फैन थक नहीं रहे हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। उनका बेहतरीन डांस इतना तेजी से वायरल हो रहा है कि कुछ ही देर पहले शेयर किए गए इस वीडियो को हजारों लाइक मिल चुके हैं। मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। उनके लाखों की संख्या में फॉलोअर्स है। अभिनेत्री अपने बोल्ड और ग्लैमरस फोटोस अक्सर शेयर करती हैं।
आपको बता दें कि अभिनेत्री मोनालिसा का असली नाम अंतरा विश्वास है। इन्होंने 100 से ज्यादा भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं मोनालिसा बिग बॉस सीजन 10 में भी नजर आ चुकी हैं। इस शो के दौरान मोनालिसा काफी चर्चा में भी थी। खास बात यह है कि मोनालिसा ने बिग बॉस के घर में ही अपनी शादी रचाई थी।