लाइव न्यूज़ :

इस फिल्म के साथ फिल्मी दुनिया में उतरे मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमीशा, सलमान खान ने शेयर किया पोस्टर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2020 16:10 IST

हाल ही में इस फिल्म पर बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा है कि इस फिल्म के पोस्टर की तरह 'बैड ब्वॉय' फिल्म की कहानी भी बहुत कसी हुई और मजबूत है।

Open in App
ठळक मुद्देहिंदी सिनेमा के शानदार निर्देशक राजकुमार संतोषी को भला कौन नहीं जानता है।राजकुमार बैड बॉय से हिंदी फिल्मों के दो कलाकारों का हिंदी सिनेमा में डेब्यू करवा रहे हैं

हिंदी सिनेमा के शानदार निर्देशक राजकुमार संतोषी को भला कौन नहीं जानता है। दामिनी जैसी फिल्म बनाने  वाले राजकुमार बैड बॉय से हिंदी फिल्मों के दो कलाकारों का हिंदी सिनेमा में डेब्यू करवा रहे हैं।इन दोनों कलाकारों में से एक हैं डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के बेटे नमाशी चक्रवर्ती और दूसरी हैं फिल्म के निर्माता साजिद कुरैशी की बेटी अमरीन कुरैशी।

इस फिल्म का पोस्टर बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने शेयर किया है।पोस्टर रिलीज करने के साथ सलमान ने इन दोनों नए कलाकारों को उनके करियर की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं भी दी हैं। ये पोस्टर सोशल मीडिया पर छा गया है।

हाल ही में इस फिल्म पर बात करते हुए राजकुमार संतोषी ने कहा है कि इस फिल्म के पोस्टर की तरह 'बैड ब्वॉय' फिल्म की कहानी भी बहुत कसी हुई और मजबूत है। फिल्म में ड्रामा, म्यूजिक, एक्शन और रोमांस जैसे एक संपूर्ण फिल्म के सारे तत्व हैं। मुझे भरोसा है कि कमर्शियल सिनेमा को पसंद करने वाले दर्शक इस फिल्म को भी जरूर पसंद करेंगे। सलमान खान ने ट्वीट किया, 'बैड बॉय के लिए ऑल द वेरी बेस्ट नमाशी। पोस्टर लाजवाब।' सलमान ने फिल्म का कलरफुल पोस्ट शेयर किया। इसमें नमाशी के साथ डेब्यूटेंट हीरोइन अमरीन कुरैशी भी दिखाई दे रही है। अमरीन फिल्म प्रोड्यूसर साजिद कुरैशी की बेटी है।

मिथुन के बेटे नमाशी भी फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने इस मौके पर कहा, 'बैड बॉय मेरे लिए एक सपना सच है। फिल्म कब रिलीज  होगी अभी इस पर मुहर नहीं लगी है।

टॅग्स :मिताली राजबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!