लाइव न्यूज़ :

खाने के लिए बड़ी पार्टियों में डांस करता था, काम पर पैदल जाता था, संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए मिथुन चक्रवर्ती

By अनिल शर्मा | Updated: January 22, 2022 16:14 IST

मिथुन चक्रवर्ती ने कहा कि कोरोनावायरस ने बेड़ा गर्क कर रखा है। दुखद बात यह है कि हमें सरकार से कोई समर्थन नहीं मिला। पर्यटन और आतिथ्य उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देमिथुन ने कहा कि खाने के लिए वह पार्टियों में डांस किया करते थेमिथुन ने कहा कि महामारी दौरान उनके रेस्तरां में एक कप कॉफी तक नहीं बिक पाती थी

मुंबईः अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती जल्द ही कलर्स के रियलिटी शो हुनरबाज को जज करते नजर आएंगे। इस बहाने अभिनेता ने महामारी के दौरान की स्थितियों के बारे में जिक्र किया। साथ ही अपने होटल व्यवसाय और संघर्ष के दिनों पर भी बातें कीं। मिथुन ने बताया कि महामारी ने सबकुछ चौपट कर दिया है।

मिथुन रेस्तरां की एक शृंखला के मालिक भीं हैं ने ईटाइम्स से बातचीत में कहा कि एक समय ऐसा भी आया कि एक कप कॉफी भी नहीं बिक रही थी। कोरोनावायरस ने बेड़ा गर्क कर रखा है। मिथुन ने कहा कि दुखद बात यह है कि हमें सरकार से कोई समर्थन नहीं मिला। पर्यटन और आतिथ्य उद्योग बुरी तरह प्रभावित हुआ। जो महामारी के दौरान अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने आगे कहा कि वह अक्सर यह सोचकर कांप जाते हैं कि दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी कैसे कोविड -19 महामारी से बचने में कामयाब रहे हैं। अभिनेता ने कहा कि उनके बारे में सोच के रूह काँप जाति है।

शो पर संघर्ष के दिनों को याद कर मिथुन ने कहा कि मैं काम पर पैदल जाता था ताकि रुपये बचा सकूं। बड़ी पार्टियों में...डांस करता था क्योंकि वहां मुझे खाना मिल जाता था।" बकौल मिथुन, मैंने सोचा था कि कोई मुझे बतौर नायक नहीं लेगा, इसलिए मैंने एक विलेन बनने का फैसला किया एक डांसिंग विलेन।"

71 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि महामारी के दौरान, उनका पहला विचार अपने परिवार की देखभाल करना था क्योंकि वह 'एकमात्र कमाने वाले सदस्य' हैं। जब उनके रेस्तरां के साथ चीजें बद से बदतर होती गईं, तो उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि जो भी पैसा आ रहा है उसे आपस में बांट लें और कहा कि वह खुद का ख्याल रखेगा।

 

टॅग्स :मिथुन चक्रबर्तीहिन्दी सिनेमा समाचारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल