लाइव न्यूज़ :

Miss universe 2023: निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस बनीं मिस यूनिवर्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 19, 2023 12:38 IST

पलासियोस ने मिस इंडिया श्वेता शारदा सहित 83 अन्य देशों की प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। भारत की श्वेता शारदा शीर्ष 20 प्रतियोगियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं।

Open in App

नई दिल्ली: निकारागुआ की शेन्निस पलासियोस ने वर्ष 2023 के लिए मिस यूनिवर्स का ताज अपने नाम किया है। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता में उनके देश की यह पहली जीत है। पलासियोस ने मिस इंडिया श्वेता शारदा सहित 83 अन्य देशों की प्रतिभागियों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यह खिताब अपने नाम किया। 

भारत की श्वेता शारदा शीर्ष 20 प्रतियोगियों की सूची में जगह बनाने में सफल रहीं। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का 72वां संस्करण शनिवार रात अल साल्वाडोर के सैन साल्वाडोर में जोस एडोल्फो पिनेडा एरिना में आयोजित किया गया था। 

मिस यूनिवर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर यह जानकारी साझा की। शेन्निस पलासियोस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट कर लिखा, ‘‘मिस यूनिवर्स-2023 शेन्निस पलासियोस हैं।’’

पलासियोस को अमेरिका की आरबोनी गेब्रियल ने ताज पहनाया, जिन्होंने वर्ष 2022 के लिए मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। इस कार्यक्रम में मिस थाईलैंड एन्टोनिया पोर्सिल्ड प्रथम रनर-अप और मिस ऑस्ट्रेलिया मोरया विल्सन दूसरी रनर-अप रहीं। समारोह में अमेरिकी गायक-गीतकार जॉन लीजेंड ने अपने लोकप्रिय गीत ‘‘ऑल ऑफ मी’’ का प्रदर्शन किया।

टॅग्स :मिस यूनिवर्सअमेरिकाभारतNicaragua
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल