लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में अपनी वेब सीरीज 'मिर्जापुर' का लुत्फ उठा रहे हैं 'कालीन भइया' पंकज त्रिपाठी, कही ये बड़ी बात

By अमित कुमार | Updated: May 22, 2020 11:10 IST

इतनी सारी वेब सीरीज आने के बाद भी मिर्जापुर की गिनती आज भी टॉप में होती है। यही वजह है कि इसके अगले भाग के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन में मिर्जापुर के एक्टर 'कालीन भइया' उर्फ पंकज त्रिपाठी अपने शो का लुफ्त उठा रहे हैं। जब से मिर्जापुर के दूसरे सीजन की बात सामने आयी है लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं।

प्राइम ओरिजनल की सबसे ज्यादा पसंद की हुई वेब सीरीज मिर्जापुर का सेकेंड पार्ट जल्द ही आने वाला है। जब से इसके दूसरे सीजन की बात सामने आयी है लोग बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। वहीं हाल ही में प्राइम वीडियोज ने एक और वीडियो शेयर किया था। जिसमें कालीन भईया के साथ मुन्ना भईया दिखाई दे रहे हैं। ये नया वीडियो ना सिर्फ अपने साथ ढेर सारा सस्पेंस छोड़ दिया है।

लॉकडाउन में मिर्जापुर के एक्टर 'कालीन भइया' उर्फ पंकज त्रिपाठी अपने शो का लुफ्त उठा रहे हैं। एक दर्शक के तौर पर इसे दोबारा देखने का अनुभव उनका शानदार रहा। पंकज ने कहा, 'शूटिंग  के समय आपको कहानी पता होती है। लेकिन आप बस अपने किरदार पर ज्यादा फोकस करते हैं। लॉकडाउन में मैंने एक बार फिर इसे बतौर दर्शक देखने का फैसला किया।'

उन्होंने आगे कहा, 'पहले मैं सोचता था कि लोग एक-एक एपिसोड कर वेब सीरीज क्यों नहीं देखते। लेकिन इस शो को देखने के बाद अहसाह हुआ कि हर एपिसोड के बाद यह वेब सीरीज दर्शकों को आगे की कहानी को जानने के लिए बेबस करती है। मिर्जापुर की कहानी कुछ ऐसी है? कि आप इसे जल्द से जल्द खत्म करना चाहेंगे।'

बता दें कि मिर्जापुर कहानी है एक ऐसे शहर की जो आज भी डेवलप होने की रेस में है। मिर्जापुर एक ऐसा शहर हैं जहां कारोबार के पीछे कुछ लोग गलत और असंवैधानिक काम करते हैं और खुद को मिर्जापुर का बाहुबली बताते हैं। मिर्जापुर का हर एपिसोड शानदार है। गुड्डू-बबलू और कालिन भैया के बीच की केमिस्ट्री को मिस करना किसी के लिए इतना आसान नहीं है।  

टॅग्स :मिर्जापुरपंकज त्रिपाठीबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल