लाइव न्यूज़ :

अली फजल ने मंगेतर ऋचा चड्ढा के लिए लिखा रोमांटिक नोट, कहा- फोन उठा लो बेगम, तुम पर डोरे डालता रहूंगा

By अनिल शर्मा | Updated: July 1, 2021 16:17 IST

अली फजल ने आखिर में कहा- शायद कभी राजनीति में उतरना पड़े तो काम आएगा। फिलहाल आप पर डोरे डालता रहूंगा, लिखित में दिए हैं। ओके गुडबाय फियांस, अबे फोन उठा। 

Open in App
ठळक मुद्देएक्टर ने लिखा- शहर बदल जाते हैं। मसरूफियतें जकड़ लेते हैंअली ने कहा- फिलहाल आप पर डोरे डालता रहूंगा, लिखित में दिए हैंअली के इस पोस्ट पर ऋचा का भी रिएक्शन आया है

अपनी शादी को लेकर हमेशा चर्चा में रहने वाले अली फजल ने अपनी मंगेतर ऋचा चड्ढा को एक रोमांटिक नोट लिखा है। मालूम हो कि अली फजल और ऋचा चड्ढा अप्रैल में ही शादी करने वाले थे लेकिन लॉकडाउन की वजह से इसे पोस्टफोन कर दिया। इस बीच एक्टर के इस नोट और ऋचा के लिए बेगम शब्द के इस्तेमाल से फैंस ये भी कायास लगा रहे हैं कि कहीं दोनों ने सीक्रेट शादी तो नहीं कर ली!

 ऋचा चड्ढा के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अली फजल ने लिखा, सबसे सेक्सियस्ट लड़की, जिसे मैं जानता हूं और हां, मुझे यह बात कहनी पड़ेगी कि तुम सिर्फ मेरी हो। इसके आगे अली फजल ने लिखा- टेलीफोन उठा लो बेगम। उसी पर है कि फोन उठ जा सिम सिमा सिम फोन। 

मिर्जापुर फेम अली फजल ने ऋचा के लिए लंबा-चौड़ा नोट लिखा है। एक्टर ने लिखा- शहर बदल जाते हैं। मसरूफियतें जकड़ लेते हैं। सफर मोहब्बत के मामलों में आपको और भी तैनात कर देते हैं। पिछले मामले हैं भइया, और यह मुठभेड़ कायम रहे यही दुआ है।

ऋचा चड्ढा से बात करने की बेकरारी अली के पोस्ट में साफतौर पर दिख रही है। उन्होंने कहा कि,  तुमसे बिन मतलब बात करने में जो लुत्फ उठाता हूं या जो आनंद मिलता है वह शायद ही कहीं मुमकिन है। शक्ल पर एक बेगैरियतों वाला सुकून सा छा जाता है। हां कभी-कभी अपने आप से गुफ्तगू छिड़ जाती है आयनों के दरमियां, लेकिन वह नारसिज्म है एक तरह का आपने आप में। उस पर चर्चा न ही करें तो बेहतर। 

अली फजल ने आखिर में कहा- शायद कभी राजनीति में उतरना पड़े तो काम आएगा। फिलहाल आप पर डोरे डालता रहूंगा, लिखित में दिए हैं। ओके गुडबाय फियांस, अबे फोन उठा। 

अली के इस पोस्ट पर ऋचा का भी रिएक्शन आया है। उन्होंने कमेंट में लिखा- फोन मिल नहीं रहा था याद है? अगर मैं तुम्हें प्यारे मियां बुलाऊंगी तो लोग सोचेंगे ये पन है लेकिन ये सब मजे में है।

टॅग्स :अली फजलऋचा चड्ढाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार