लाइव न्यूज़ :

Mirzapur 2 Trailer: गुड्डू और कालीन के घमासान से भरा मिर्जापुर का ट्रेलर रिलीज, जबरदस्त एक्शन, क्राइम कर देगा मजा दोगना

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 6, 2020 14:52 IST

Mirzapur 2 Trailer: 'मिर्जापुर 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है, वीडियो यूट्यूब पर खूब तहलका मचा रहा है,ट्रेलर में अली फजल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु का घमासान अंदाज नजर आ रहा है

Open in App
ठळक मुद्देट्रेलर से साफ हो रहा है गुड्डू और गोलू मिलकर कालीन भईया और मुन्ना से बदला लेंगे'मिर्जापुर' के सेकंड सीजन की स्ट्रीमिंग 23 अक्टूबर से शुरू होगी। 

फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और अब एक बार फिर से नया मनोरंजन लेकर मिर्जापुर का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आज मिर्जापुर 2 का शानदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। पहले सीजन की अपार सफलता के बाद फैंस दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब इसके दूसरे सीजन का भी ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है जिसमें सभी कलाकार पिछली बार की तरह धाकड़ अंदाज में नजर आ रहे हैं।

मिर्जापुर (Mirzapur 2 Trailer Release) के इलाक़ों में प्रतिशोध, षड्यंत्र, रोमांस, ड्रामा और दुर्जेय नारी शक्ति की असंख्य परतों के ज़रिए नई कहानी, गन, ड्रग्स और अधर्म की गंदी दुनिया में इसका कथानक और भी गहरा होता चला जाता है।

  सीजन में दिखाया गया था कि कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) का लड़का मुन्ना (दिव्येंदु शर्मा) बदला लेने के लिए बबलू पंडित (विक्रांत मैसी) और श्रिया पिलगांवकर के किरदार को मार देता है। इस बार गुड्डू पंडित (अली फजल) और गोलू (श्वेता त्रिपाठी) कालीन भैया से बदला और मिर्जापुर दोनों लेने के लिए वापस आए हैं। साथ में कुछ नए किरदारों की भी धाकड़ एंट्री हुई है।

ट्रेलर से साफ हो रहा है गुड्डू और गोलू मिलकर कालीन भईया और मुन्ना से बदला लेंगे। इसके साथ ही रश्किा दुग्गल सुसर के करीब नजर आ रही हैं। तो वहीं, मुन्ना भी कालीन के नियमों को तोड़ता नजर आएगा। पूरा ट्रेलर बदले से भरा हुआ है। 

कुल मिलाकर इस सीजन में कई दावेदार 'मिर्जापुर (Mirzapur 2)' पर अपना कब्जा जमाने के लिए लड़ते दिखाई देंगे, तो वहीं, गुड्डू भैया अपने भाई की मौत का बदला लेंगे। इस सीजन एक बार फिर पंकज त्रिपाठी अपने दमदार किरदार से सबको हैरान करते नजर आएंगे।'मिर्जापुर' के सेकंड सीजन की स्ट्रीमिंग 23 अक्टूबर से शुरू होगी। 

टॅग्स :मिर्जापुरपंकज त्रिपाठीअली फजल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

ज़रा हटकेVIDEO: मिर्जापुर में बड़ा हादसा, ट्रेन की चपेट में आने से 6 यात्रियों की मौत

भारतUP: मिर्जापुर में रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, ट्रेन के गलत साइड से उतरने पर 4 यात्री कुचले

ज़रा हटकेVIDEO: नहीं देंगे पैसा, जो करना है कर लो... इंस्‍पेक्‍टर साहब का वीडियो वायरल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?