लाइव न्यूज़ :

मिनिषा लांबा ने साजिद खान को 'जानवर' कहा, मी-टू आंदोलन पर कही ऐसी बात

By शिवेंद्र राय | Updated: January 19, 2023 12:07 IST

बॉलीवुड में मिनिषा लांबा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में 'यहाँ' फिल्म से की थी। एक इंटरव्यू में मिनिषा लांबा ने कहा, "साजिद खान एक जानवर है। उसके बारे में जितना कम कहा जाए उतना ही अच्छा है।"

Open in App
ठळक मुद्देसाजिद खान पर मिनिषा लांबा का बयानमिनिषा लांबा ने साजिद खान को जानवर कहासाजिद पर पहले भी लगे हैं यौन शोषण के आरोप

नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने मी टू आंदोलन पर बात करते हुए फिल्म निर्देशक साजिद खान को 'जानवर' कहा। एक इंटरव्यू में मिनिषा लांबा से जब साजिद खान के बारे में सवाल किया गया तो उन्हेंने कहा, "साजिद खान एक जानवर है।  उसके बारे में जितना कम कहा जाए उतना ही अच्छा है।"

अभिनेत्री मिनिषा लांबा ने मी टू आंदोलन पर अपनी राय रखते हुए कहा, "महिलाओं को लेकर हुआ मी टू आंदोलन बहुत ज्यादा आवश्यक था। इसकी वजह से अब बात करने का तरीका बदल गया है। यह एक क्रांति थी जो कि लंबे समय से होने वाली थी और वह उस स्तर पर पहुंच कर हुई जब इसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया।"

कौन हैं मिनिषा लांबा

बॉलीवुड में मिनिषा लांबा ने अपने करियर की शुरुआत साल  2005 में 'यहाँ' फिल्म से की थी। इस फिल्म को शूजित सरकार ने निर्देशित किया था। साल 2008 में उन्होंने सिद्धार्थ आनंद की 'फिल्म बचना ए हसीनो' में काम किया।  उनका अगला मुख्य किरदार श्याम बेनेगल की फिल्म वेल डन अब्बा में था। मिनिषा लांबा ने कॉर्पोरेट, रॉकी: द रेबेल, एंथनी कौन है, हनीमून ट्रेवेल्स प्राइवेट लिमिटेड, अनामिका, शौर्य और दस कहानियां में सह सह-अदाकारा की भूमिका निभाई। 

कौन हैं साजिद खान

साजिद खान बॉलीवुड के फिल्म निर्देशक हैं और उन पर कई महिलाओं ने यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। मी टू मूवमेंट के दौरान उनका नाम काफी उछला था। साजिद ने इस साल रियलिटी शो बिग बॉस में भी हिस्सा लिया। बिग बॉस में उनकी मौजूदगी भी विवादित रही और साजिद खान पर अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा भी काफी हमलावर थीं। वह लगातार साजिद खान को घर से बेघर करने की मांग कर रही थी। उन्होंने साजिद खान के खिलाफ पुलिस में यौन शोषण की शिकायत भी दर्ज कराई थी।

बता दें कि साजिद खान अब अपनी मर्जी से बिग बॉस शो बीच में ही छोड़कर बाहर आ गए हैं। इस शो से उन्होंने अपनी छवि सुधारने का भी काम किया।  'बिग बॉस- 16' से बाहर आने से पहले साजिद इमोशनल हो गए थे। उन्होंने हाथ जोड़कर रोते हुए कहा, 'मेरे जिनसे भी झगड़े हुए हैं, उनसे हाथ जोड़कर माफी मांगता हूं। आप लोगों ने मुझे बहुत सपोर्ट किया।'

साजिद खान ने फिल्म ‘100 परसेंट’ की शूटिंग के लिए बिग बॉस शो बीच में ही छोड़ा। 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबिग बॉससाजिद खानबॉलीवुड अभिनेत्रीयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'