लाइव न्यूज़ :

40 फिल्मों में काम किया, सड़क हादसे में अभिनेता कोल्लम सुधी की गई जान, उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 5, 2023 16:35 IST

पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई।

Open in App
ठळक मुद्देसभी कलाकार शूटिंग से लौट रहे थे। सभी को अस्पताल ले जाया गया। सुधी ने दम तोड़ दिया।मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

तृश्शूरः अभिनेता कोल्लम सुधी का यहां सड़क हादसे में सोमवार तड़के निधन हो गया। हादसे में तीन अन्य कलाकार भी घायल हुए हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कार में सुधी (39), उल्लास अरूर, बीनू आदिमाली और महेश सवार थे। सुबह करीब साढ़े चार बजे कैपामंगलम में कार एक ट्रक से टकरा गई।

सभी कलाकार शूटिंग से लौट रहे थे। पुलिस ने कहा, ‘‘ यह आमने-सामने की टक्कर थी। उन सभी को अस्पताल ले जाया गया। सुधी ने दम तोड़ दिया। अन्य तीन का इलाज जारी है।’’ इस बीच, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने सुधी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

पारिवारिक सूत्रों ने बातया कि शव को एक निजी चैनल के कोच्चि स्थित एक कार्यालय ले जाया जाएगा, ताकि जनता और सुधी के सह-कलाकार उन्हें अंतिम विदाई दे पाएं। इसके बाद शव को शाम के समय कोट्टायम ले जाया जाएगा। सूत्रों ने कहा, ‘‘ उनका अंतिम संस्कार कोट्टायम में उनकी पत्नी के घर पर किया जाएगा।’’ सुधी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं।

पुलिस ने बताया कि अभिनेता सुधी कार में आगे की सीट पर बैठे थे। अन्य कलाकारों की हालत अब स्थिर है। सुधी ने ‘कट्टापनयिले रितिक रोशन’, ‘कुट्टानदन मरप्पापा’, ‘तीता रप्पयी’, ‘वकातिरीवु, एन इंटरनेशनल स्कूल स्टोरी’ और ‘केशु ई विदिन्ते नाधन’ सहित करीब 40 फिल्मों काम किया है। सुधी ने कई धारावाहिकों में हास्य भूमिकाएं भी निभाईं, जिन्हें लोगों ने काफी सराहा।

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?