लाइव न्यूज़ :

जब दिव्या दत्ता का हाथ पकड़ रोने लगे थे मिल्खा सिंह, साथ बैठ देखे थे भाग मिल्खा भाग

By अनिल शर्मा | Updated: June 19, 2021 16:59 IST

मिल्खा सिंह की बहन की फिल्म रिलीज से पहले ही निधन हो चुका था। मिल्खा सिंह अपनी बहन को काफी प्यार करते थे। यही वजह थी कि वे अपनी बहन के किरदार को परदे पर देख कर काफी भावुक हो गए थे। 

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म में बहन के किरदार को देख इमोशनल हो गए थे मिल्खाभाग मिल्खा भाग में दिव्या दत्ता मिल्खा की बहन का किरदार निभाया थाफिल्म देख रोने लगे थे मिल्खा सिंह

तेज धावक मिल्खा सिंह के निधन से हर कोई दुखी है। खेल जगत से लेकर राजनीति और सिनेमाजगत की हस्तियों ने उन्हें नमआंखों से याद किया। इस बीच फिल्म एक्ट्रेस दिव्या दत्ता ने भी मिल्खा सिंह को अपने तरीके से याद किया है। दिव्या दत्ता ने मिल्खा सिंह की बायोपिक भाग मिल्खा भाग में उनकी बहन का किरदार निभाया था।

फिल्म में बहन के किरदार को देख इमोशनल हो गए थे मिल्खा

दिव्या दत्ता ने आजतक से बातचीत में कहा कि मुझे याद है कि मिल्खा सिंह जी ने ये फिल्म मेरे साथ बैठकर ही देखी थी और फिल्म में मैंने उनकी बड़ी बहन का किरदार निभाया था। दिव्या दत्ता ने आगे कहा कि फिल्म में उनकी बहन का किरदार इतना पसंद आया कि वह काफी इमोशनल हो गए और हाथ पकड़कर रोने लगे।

फिल्म रिलीज से पहले मिल्खा की बहन का निधन हो गया था

गौरतलब है कि मिल्खा सिंह की बहन की फिल्म रिलीज से पहले ही निधन हो चुका था। मिल्खा सिंह अपनी बहन को काफी प्यार करते थे। यही वजह थी कि वे अपनी बहन के किरदार को परदे पर देख कर काफी भावुक हो गए थे।  दिव्या दत्ता के मुताबिक आगे वह मिल्खा सिंह की परिवार का हिस्सा बन गई थीं। जब भी वह किसी काम से चंडीगढ़ जातीं मिल्खा सिंह के घर चाय पीने जरूर जातीं। 

एक हफ्ते पहले ही मिल्खा की पत्नी का भी कोरोना से निधन हो गया 

बता दें मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमण से एक महीने तक जूझते रहे। वे बीमारी से उबर नहीं पाए और उनका चंडीगढ के पीजीआईएमईआर अस्पताल में शुक्रवार देर रात निधन हो गया। इससे एक सप्ताह पहले उनकी पत्नी और भारतीय वॉलीबॉल टीम की पूर्व कप्तान निर्मल कौर का भी संक्रमण से निधन हो गया था। उनके परिवार में बेटा जीव मिल्खा सिंह (गोल्फर) और तीन बेटियां हैं।

मिल्खा सिंह के निधन पर अमिताभ बच्चन, सुपरस्टार शाहरुख खान, अक्षय कुमार, फरहान अख्तर और सिनेमा जगत की अन्य हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। उन्हें ‘कठिन मेहनत और दृढ़ इच्छाशक्ति’ का प्रतीक करार दिया। 

टॅग्स :दिव्या दत्ताबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल