लाइव न्यूज़ :

यौन शोषण मामले में मीका सिंह बढ़ी मुश्किलें, फिर हुए गिरफ्तार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 12, 2018 11:05 IST

17 साल की ब्राजीलियन मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को कोर्ट में सुनवाई के बाद एक बार फिर से जेल भेज दिया गया है

Open in App

17 साल की ब्राजीलियन मॉडल को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह को कोर्ट में सुनवाई के बाद एक बार फिर से जेल भेज दिया गया है. यह घटना दुबई में हुई है. मीका के जेल में जाने के बाद उनके भाई दलेर मेहंदी उसने लगातर संपर्क करने में लगे हुए हैं. बताया जा रहा है कि वह यूएई में मौजूद भारत के राजदूत नवदीप सिंह सुरी से भी बात कर रहे हैं.

जानें क्या है मामला

खबरों के मुताबिक, मीका को दुबई पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीका को दुबई में मुरक्काबात के थाने में रखकर पूछताछ की जा रही है। मीका सिंह अपने किसी बॉलीवुड  परफॉर्मेंस के लिए दुबई में गए हुए थे। हालांकि मीका की अभी जमानत नहीं हो पाई है। मीका फ्रेंड्स ने उनकी जमानत के लिए कोशिश की थी लेकिन वो नाकम रहे। 

‘गल्फ न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सिंह यहां पर एक पार्टी में कार्यक्रम के लिए आये हुए थे। उन्हें मॉडल की ओर से दर्ज करायी गई इस शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया गया कि उन्होंने उसे अनुचित तस्वीरें भेजी। इसमें कहा गया है कि गायक ने उसे बॉलीवुड में काम का भी वादा किया था।

‘गल्फ न्यूज’ की खबर में यूएई में भारतीय राजदूत नवदीप सिंह सूरी के हवाले से कहा गया है कि मीका सिंह ने राजनयिक पहुंच मांगी है और दूतावास के कर्मचारी इस पर काम कर रहे हैं। इस बीच नयी दिल्ली में आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मीका सिंह को तड़के तीन बजे हिरासत में लिया गया। उनके खिलाफ विधिक कार्यवाही शुरू की जा रही है। 

टॅग्स :मीका सिंहयौन उत्पीड़न
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टढोंगियों के चक्कर में आखिर क्यों फंसते हैं लोग?

भारतKerala: निष्कासित कांग्रेस विधायक राहुल ममकूटथिल गिरफ्तार, यौन उत्पीड़न के मामले में क्राइम ब्रांच कसा शिकंजा

क्राइम अलर्टKerala: पलक्कड़ विधायक राहुल ममकूटाथिल के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज, महिला का जबरन अबॉर्शन कराने का आरोप

विश्वCanada: पोते से मिलने गए बुजुर्ग पर स्कूली लड़कियों को परेशान करने का लगा आरोप, कोर्ट ने दिया निर्वासन का आदेश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?