लाइव न्यूज़ :

मी टू मामले में नाना पाटेकर को क्लीन चिट मिलने पर तनुश्री ने जताया विरोध, दायर की याचिका

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: December 6, 2019 11:39 IST

Open in App
ठळक मुद्देतनुश्री दत्ता ने अक्तूबर 2018 में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ मी टू का आरोप लगाया था।तनुश्री दत्ता के वकील नितिन सतपुते ने अंधेरी में मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट के समक्ष 'विरोध याचिका' दायर की।

बॉलीवुड अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ दाखिल छेड़छाड़ की शिकायत के संबंध में पुलिस की ओर से दायर 'बी समरी' रिपोर्ट का विरोध करते हुए गुरुवार को यहां एक अदालत में याचिका दायर की. पुलिस को जब आरोप पत्र दाखिल करने के लिए कोई सबूत नहीं मिलता है तो वह अदालत के समक्ष 'बी-समरी' रिपोर्ट पेश करती है.

दत्ता ने अक्तूबर 2018 में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के खिलाफ 2008 में फिल्म 'हॉर्न ओके प्लीज' के सेट पर एक गाने की शूटिंग के दौरान परेशान करने और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी. दत्ता की शिकायत के आधार पर पाटेकर, कोरियोग्राफर गणेश आचार्य, फिल्म के निर्माता समी सिद्दीकी और निर्देशक राकेश सारंग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.

दत्ता के वकील नितिन सतपुते ने अंधेरी में मेट्रोपॉलिटिन मजिस्ट्रेट के समक्ष 'विरोध याचिका' दायर की. याचिका में मांग की गई है कि अदालत 'झूठी' रिपोर्ट दायर करने के लिए जांच अधिकारी के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू करे और उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा मामला दर्ज किया जाए. इसमें सभी आरोपियों और जांच अधिकारी के नार्को टेस्ट की भी मांग की गई. दत्ता ने अदालत से मुंबई पुलिस की अपराध शाखा को जांच सौंपने का आग्रह किया है.

टॅग्स :तनुश्री दत्तानाना पाटेकर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

भारतBMC Election 2026: 9 साल बाद बीएमसी चुनाव, सुबह-सुबह वोट डालने निकले स्टार, अक्षय कुमार, हेमा मालिनी,  सचिन तेंदुलकर, दिव्या दत्ता, जॉन अब्राहम, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'महादेव कह रहे हैं कि अगले 7 वर्षों तक वह प्रधानमंत्री बने रहेंगे, सारे षड़यंत्र फेल हो जाएंगे': पीएम मोदी के समर्थन में तनुश्री दत्ता ने किया पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीहाथ जोड़ कर नाना पाटेकर ने मांगी माफी

बॉलीवुड चुस्कीफैन को थप्पड़ मारने का वीडियो वायरल होने के बाद नाना पाटेकर ने दी सफाई; शख्स से मांगी माफी, कहा- "गलती हो गई..."

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?