लाइव न्यूज़ :

#MeToo: फॉक्स स्टार ने मुकेश छाबड़ा की डेब्यू फिल्म ‘Kizzie Aur Manny’से खींचा हाथ, 4 लड़कियों ने लगाए हैं ये गंभीर आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 19, 2018 15:27 IST

#MeToo मूवमेंट के तहत तकरीबन एक हफ्ते पहले फिल्मों में काम करने के लिए स्ट्रगल कर रही चार अभिनेत्रियों ने मुकेश छाबड़ा पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था।

Open in App

#MeToo के तहत यौन शोषण के आरोप झेल बॉलीवुड के फेमस   कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को उनकी अपकमिंग फिल्म से फॉक्स स्टार स्टूडियों हिंदी ने निकाल दिया है। बता दें कि मुकेश हॉलीवुड फिल्म "फॉल्ट इन ऑवर स्टार" के हिंदी रीमेक 'किज्जी और मैनी' से डायरेक्शन में डेब्यू करने जा रहे थे। 

इस बात की जानकारी फॉक्स स्टार हिंदी ने अपने अधिकारिक ट्विटप पेज पर दिया। उन्होंने बयान जारी करते हुए पोस्ट किया, ''एक जिम्मेदार संस्था होने के नाते स्टार इंडिया किसी भी तरह कामकाज के जगह पर सेक्शुअल हैरेसमेंट के केस को गंभीरता से लेता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुकेश छाबड़ा को हम अपने प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म 'किज्जी और मैनी' के डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा को फिल्म से निकाल रहे हैं। फिल्म अभी अंडर प्रोडक्शन है, जब तक मुकेश छाबड़ा पर लगे आरोपों पर इंटरनल कंप्लेन कमेटी (ICC) फैसला नहीं लेती, तब वह फिल्म में काम नहीं करेंगे।''

चार स्ट्रगलिंग एक्ट्रेस ने लगाए मुकेश छाबड़ा पर आरोप

गौरतलब है कि #MeToo मूवमेंट के तहत तकरीबन एक हफ्ते पहले मिड डे के रिपोर्ट के मुताबिक फिल्मों में काम करने के लिए स्ट्रगल कर रही चार अभिनेत्रियों ने मुकेश छाबड़ा और एक अन्य कास्टिंग निर्देशक विक्की सिदाना पर सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। हालांकि मुकेश छाबड़ा ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि ये सारे आरोप झूठ हैं।

आरोप लगाने वाली एक अभिनेत्री का कहना है कि मुकेश ने उसे गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी।  एक दूसरी एक्ट्रेस ने अपना फोन का चैट दिखाते हुए दावा किया है कि मुकेश ने उसे काम के बदले समझौता करने का ऑफर दिया था और कहा था कि वह इंडस्ट्री के पावरफुल शख्सियत के साथ शारीरिक संबंध बनाए।  एक अभिनेत्री ने घटना का जिक्र करता हुए कहा है, कि विक्की सिदाना एक शूटिंग के वक्त उससे सेक्स की डिमांड कर रहे थे। उन्होंने धमकी दी कि अगर वह सेक्स नहीं करेगी तो उसे काम का प्रोजेक्ट नहीं मिलेगा। 

फिल्म के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पर भी आरोप 

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत पर भी फिल्म 'किज्जी और मैनी' की एक्ट्रेस और उनकी को-स्टार संजना सांघी ने यौन शोषण और छेड़छाड़ के आरोप लगाए थे। मुकेश छाबड़ा के केस के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा कि उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान अपनी को स्टार के साथ छेड़छाड़ की है।खुद पर लगे आरोपों पर सुशांत ने जवाब दिया है और संजना के साथ उनकी बातचीत की चैट सोशल मीडिया पर शेयर की है। सुशांत ने जिस ट्वीट में आरोपों का खंडन किया है उस ट्वीट को बाद में हटा दिया हालांकि सांघी के साथ उनकी चैट को उन्होंने रिमूव नहीं किया है।

टॅग्स :मुकेश छाबड़ा# मी टूसुशांत सिंह राजपूत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDisha Salian suicide: पुलिस ने कोर्ट में कहा-हत्या या यौन उत्पीड़न का कोई सबूत नहीं, पिता सतीश सालियान बोले- बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Anniversary: बहन श्वेता ने प्रशंसकों से उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का आग्रह किया, कहा 'वह कहीं नहीं गए हैं'

बॉलीवुड चुस्कीपिता की वजह से डिप्रेशन में थीं दिशा सालियान! पुलिस ने क्लोजर रिपोर्ट में किया खुलासा

भारतDisha Salian Death Case: इस्तीफा दें आदित्य ठाकरे, नार्को टेस्ट हो?, विधानमंडल में मुद्दा उठा, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीSushant Singh Rajput Death Case: सीबीआई ने क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, गड़बड़ी की आशंका से इनकार

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?