लाइव न्यूज़ :

मिलिए शायरा मीना कुमारी से, पढ़िए उनके चुनिंदा शेर

By संदीप दाहिमा | Updated: March 31, 2019 08:06 IST

मीना कुमारी न केवल महान अभिनेत्री थीं बल्कि एक काबिल शायरा भी थीं। मीना कुमारी की मृत्यु के बाद गुलज़ार के संपादन में उनकी शायरी की किताब प्रकाशित हुई थी। मीना कुमारी की पुण्यतिथि 31 मार्च को पढ़िए उनके चुनिंदा शेर।

Open in App

मीना कुमारी का जन्म एक अगस्त 1933 को मुंबई (तब बॉम्बे) में हुआ था। महज चार साल की उम्र में उन्होंने फिल्मों में अभिनय शुरू कर दिया था। 18 की उम्र में मीना कुमार ने लेखक-निर्देशक कमाल अमरोही से शादी कर ली। मीना कुमारी का फिल्मी करियर जितना शानदार था, उनका निजी जीवन उतना ही त्रासद था। यह महज संयोग नहीं था कि बड़े पर्दे पर उन्हें त्रासद भूमिकाओं के लिए ज्यादा ख्याति मिली।

कमाल अमरोही से मीना कुमारी का वैवाहिक जीवन करीब एक दशक बाद टूट गया। अमरोही से अलग होने के बाद उनका नाम कई सितारों से जुड़ा जिनमें अभिनेता धर्मेंद्र और गीतकार गुलजार प्रमुख हैं। अभिनय के साथ-साथ मीना कुमारी शायरी भी करती थीं और 'नाज़' तखल्लुस से लिखती थीं।

मीना कुमारी ने मरने के बाद अपनी डायरी का पूरा अख्तियार गुलजार को सौंपा था। गुलजार ने ही मीना कुमारी के देहांत के बाद उनकी शायरी को किताब के तौर पर प्रकाशित कराया था। आज मीना कुमारी की पुण्यतिथि पर पढ़िए उनके कुछ चुनिंदा शेर-  

तू ने भी हम को देखा हम ने भी तुझ को देखा

तू दिल ही हार गुज़रा हम जान हार गुज़रे

यूँ तेरी रहगुज़र से दीवाना-वार गुज़रे

काँधे पे अपने रख के अपना मज़ार गुज़रे

राह देखा करेगा सदियों तक

छोड़ जाएँगे ये जहाँ तन्हा

हम-सफ़र कोई गर मिले भी कहीं

दोनों चलते रहे यहाँ तन्हा

आग़ाज़ तो होता है अंजाम नहीं होता

जब मेरी कहानी में वो नाम नहीं होता

दिल तोड़ दिया उस ने ये कह के निगाहों से

पत्थर से जो टकराए वो जाम नहीं होता

उदासियों ने मिरी आत्मा को घेरा है

रू पहली चाँदनी है और घुप अंधेरा है

उफ़ुक़ के पार जो देखी है रौशनी तुम ने

वो रौशनी है ख़ुदा जाने या अंधेरा है

टॅग्स :मीना कुमारीपुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?