लाइव न्यूज़ :

गणेश आचार्य और अपर्णा शेट्टी स्टारर डांस नंबर सॉन्ग 'मसालेदार तेरा प्यार' हुआ वायरल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2023 15:51 IST

गाने में मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर गणेश गणेश आचार्य बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं और उनके साथ अभिनेत्री अपर्णा शेट्टी की केमिस्ट्री भी लाजवाब नजर आ रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान रिलीज हुआ है।टीम का परफॉर्मेंस भी काफी उभर कर सामने आया है।

बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर और एक्टर गणेश आचार्य और अर्पणा शेट्टी का नया डांस नंबर 'मसालेदार तेरा प्यार' आज रिलीज के साथ ही वायरल होना शुरू हो गया है। राजघराना फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड प्रस्तुत यह धमाकेदार गाना RGF music  के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल से  मुंबई में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान रिलीज हुआ है।

इस गाने में मास्टर जी गणेश आचार्य बेहद आकर्षक नजर आ रहे हैं और उनके साथ अभिनेत्री अपर्णा शेट्टी की केमिस्ट्री भी लाजवाब नजर आ रही है। दोनों के डांस मूव्स बेहतरीन है और जिसे ऑडियंस खूब पसंद भी कर रही है। गाना मसालेदार तेरा प्यार का लिरिक्स भी काफी चटपटा लग रहा है तो इस गाने में गणेश आचार्य और अपर्णा शेट्टी व उनकी टीम का परफॉर्मेंस भी काफी उभर कर सामने आया है।

बात हम अगर इस गाने की लिरिक्स की करें तो प्रणव वत्स ने बेहद मनोरंजक लिरिक्स तैयार किया है जिसमें माधव राजपूत ने संगीत के सुरों को बेजोड़ तरीके से सजाया है। जबकि इस खूबसूरत गाने में प्रतिज्ञा कुमारी और अब्दुल शेख ने अपनी खूबसूरत आवाज दी है और गाने को बेहतरीन बना दिया है। मसालेदार तेरा प्यार की रिकॉर्डिंग ट्रिनिटी साउंड्स प्राइवेट लिमिटेड के स्टूडियो में किया गया है। 

इस गाने को लेकर प्रोड्यूसर आदित्य कुमार झा ने कहां है कि मसालेदार तेरा प्यार एक शानदार डांस नंबर है। जो डांस के दीवानों को तो झूमने के लिए मजबूर करेगा ही साथ ही दूसरे अन्य ऑडियंस को भी यह गाना बेहद पसंद आने वाला है। इस गाने में मास्टर जी के डांस मूव्स खतरनाक हैं तो अपर्णा सेठी की अदाएं भी कमाल करती नजर आ रही हैं।

बॉलीवुड का यह सॉन्ग गणेश आचार्य मास्टर जी के दूसरे सभी गानों से अलग हैं इसलिए इस गाने को हर किसी को देखना चाहिए। आपको बता दें कि मसालेदार तेरा प्यार गाने के को प्रोड्यूसर नीरज और रणधीर हैं।  डायरेक्टर सागर दास है। डीओपी आरआर सिंह प्रिंस है, जबकि डीआई रोहित सिंह और वीएफएक्स आकाश सिंह का है। कोरियोग्राफर राधिका और सागर है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार