लाइव न्यूज़ :

मसाबा गुप्ता ने सत्यदीप मिश्रा से की शादी, देखें खूबसूरत तस्वीरें..

By सत्या द्विवेदी | Updated: January 27, 2023 19:05 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी रचा ली है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंध गईं।मां नीना ने बेटी के साथ खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।तस्वीरों में नीना गुप्ता और मसाबा बेहद प्यारे लग रहे हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की बेटी और फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने एक्टर सत्यदीप मिश्रा के साथ शादी रचा ली है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस बीच नीना गुप्ता ने अपनी बेटी मसाबा कि शादी की फोटोड अपने सोशल मीडिया अकांउट से शेयर कर दी है। 

नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम हैंडल से एक तस्वीर शेयर की जिसमें वो अपनी बेटी के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में मसाबा पिंक कलर के लहंगे में हैं वहीं नीना गुप्ता लाइम ग्रीन कलर की साड़ी पहने अपनी बेटी के कंधे में हाथ रखे हुए खड़ी हैं। इस पोस्ट के साथ नीना ने बताया कि वह बेटी मसाबा की शादी के बाद कैसा फील कर रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आज बेटी की शादी हुई। दिल में अजीब सी शांति आभार और प्यार है। आप लोगों के साथ शेयर कर रही हूं दोस्तों'। 

वहीं नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक अपने पूरे परिवार की फोटो शेयर की जिसमें नीना गुप्ता पति विवेक मेहरा के साथ बैठी हुई हैं, तस्वीर में नीना गुप्ता के एक्स हसबैंड विवियन रिचर्ड, बेटी मसाबा गुप्ता, सत्यदीप मिश्रा और उनका परिवार दिख रहा है। इस फोटो को पोस्ट करते हुए नीना गुप्ता ने कैप्शन में लिखा, 'बेटी, नया बेटा, बेटे की मां, बेटे की बहन, बेटी का पिता, मैं और मेरा पति'। नीना गुप्ता की इस पोस्ट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं और मसाबा को ढेरों बधाई दे रहे हैं।

आपको बता दें सत्यदीप एक अभिनेता हैं और मसाबा की पहली वेब सीरीज 'मसाबा मसाबा' के पहले सीजन में दिखाई दिए थे। उन्हें हाल ही में वेब शो 'मुखबीर' में एक जासूस के रोल में देखा गया। वह आगामी वेब सीरीज जहानाबाद - ऑफ लव एंड वॉर में एक आईपीएस अधिकारी के रोल में दिखाई देंगे। 

टॅग्स :नीना गुप्ताहिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड इंस्टा तड़का
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल