लाइव न्यूज़ :

Marjaavaan Box Office Collection Day 2: फिल्म 'मरजावां' ने दूसरे दिन भी की शानदार कमाई, जानिए कितना रहा कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 17, 2019 10:42 IST

इस फिल्म में लव स्टोरी और बदले की भावना है जो कि दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई। पहले दिन यानी शुक्रवार को इस फिल्म ने लगभग 7 करोड़ की कमाई की थी। 

Open in App

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा (Sidharth Malhotra), तारा सूतारिया (Tara Sutaria) और रितेश देशमुख की फिल्म 'मरजावां' (Marjaavaan) बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। यह फिल्म दर्शकों को पसंद भी आ रही है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को फिल्म 'मरजावां' ने लगभग 6.50 करोड़ का कलेक्शन किया।

इस फिल्म में लव स्टोरी और बदले की भावना है जो कि दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई। पहले दिन यानी शुक्रवार के कलेक्शन  (Marjaavaan Box Office Collection) की अगर हम बात करें तो इस फिल्म ने लगभग 7 करोड़ की कमाई की थी। 

फिल्म 'मरजावां' में सिद्धार्थ और रितेश के अलावा एक्ट्रेस तारा सुतारिया भी हैं। यह फिल्म डायरेक्टर जावेरी के डायरेक्शन में बनी है। दर्शकों के मिले-जुले रिव्यूज के बावजूद इस फिल्म ने पहले दिन 7 करोड़ का कलेक्शन किया है जो कि काफी अच्छा माना जा रहा है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'मरजावां' को महाराष्ट्र, गुजरात, सीबी बेरार, निजाम, उत्तर प्रदेश और बिहार में पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है। हालांकि, मल्टीप्लेक्स चैंन्स और मेट्रोज में फिल्म ऑडियंस को लुभाने में फेल हो गई।

इस फिल्म में सिद्धार्थ ने अच्छी एक्टिंग करने की कोशिश की है, लेकिन कुछ जगह वह कमजोर से नजर आ रहे हैं। इस कारण से कह सकते हैं कि वह औसतन रूप में पेश हुए हैं। तारा सुतारिया का जितना रोल है अच्छा है। रितेश देशमुख ने बहुत ही शानदार एक्टिंग की है, एक बौने के रूप में एक्टर ने अपनी छाप छोड़ी है। निर्देशक ने फिल्म में प्यार, बदला, कुर्बानी जैसी हर चीज को पेश किया है।

टॅग्स :मरजावां मूवीतारा सुतारियारितेश देशमुखबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'