लाइव न्यूज़ :

मराठी फिल्म ‘फत्तेशिकस्त’ को भारतीय सेना अपने संग्रह में रखेगी

By भाषा | Updated: February 19, 2020 15:29 IST

लांजेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि फिल्म सेना के पुस्तकालय में रखी जाएगी और ‘मराठा लाइट इन्फेन्ट्री रेजिमेंट’ में शामिल होने वाले सैनिकों को दिखाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देलांजेकर ने शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती के अवसर पर इसकी घोषणा की है। फिल्म में चिन्मय मंडलेकर ने शिवाजी महाराज और अनूप सोनी ने शाइस्ता खान की भूमिका निभाई थी।

भारतीय सेना ने मराठी योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज और मुगल सेना के सेनापति शाइस्ता खान के बीच पुणे में हुए युद्ध पर आधारित फिल्म ‘फत्तेशिकस्त’ को अपने अभिलेखों में संग्रहित (आर्काइव) करने का फैसला लिया है। मराठी फिल्म निर्देशक दिगपाल लांजेकर ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

लांजेकर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि फिल्म सेना के पुस्तकालय में रखी जाएगी और ‘मराठा लाइट इन्फेन्ट्री रेजिमेंट’ में शामिल होने वाले सैनिकों को दिखाई जाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे मंगलवार को सेना से पत्र मिला और ‘आर्काइव’ करने की प्रक्रिया एक महीने के अंदर पूरी होगी। ’’

गौरतलब है कि लांजेकर ने आज शिवाजी महाराज की 390वीं जयंती के अवसर पर इसकी घोषणा की है। फिल्म पिछले साल रिलीज हुई थी। इसमें चिन्मय मंडलेकर ने शिवाजी महाराज और अनूप सोनी ने शाइस्ता खान की भूमिका निभाई थी। लांजेकर ने दावा किया कि ‘फत्तेशिकस्त’ छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित पहली मराठी फिल्म है जिसे सेना अपने संग्रह में रखेगी। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिपबॉलीवुड न्यूज़ रिकैप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल