लाइव न्यूज़ :

'हनुमान भगवान नहीं हैं, हमने उन्हें भगवान बनाया क्योंकि...', आदिपुरुष के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर के बयान पर हंगामा, देखें वीडियो

By विनीत कुमार | Updated: June 20, 2023 13:44 IST

मनोज मुंतशिर ने एक न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। रामायण पर आधारित बहुभाषी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ इस बीच देश के कई शहरों में प्रदर्शन हो रहे हैं और नेपाल में सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज के बाद से एक के बाद एक विवादों में घिरी हुई है। अब, इसके संवाद लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर शुक्ला इन विवादों के केंद्र में आ गए हैं। अब उनका एक और ताजा बयान सामने आने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। दरअसल, एक टीवी चैनल से इंटरव्यू के दौरान मनोज मुंतशिर ने कहा कि हनुमान भगवान नहीं थे और उनकी भक्ति में इतनी शक्ति थी कि लोगों ने उन्हें भगवान बना दिया। अब इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है।

मनोज मुंतशिर ने 'आज तक' न्यूज चैनल से इंटरव्यू के दौरान यह बात कही। रामायण पर आधारित बहुभाषी फिल्म ‘आदिपुरुष’ के खिलाफ सोमवार को देश के कई शहरों में प्रदर्शन किये गए और नेपाल में सभी हिंदी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया गया। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि किसी को भी लोगों की भावनाएं आहत करने का अधिकार नहीं है।

बता दें कि फिल्म को लेकर विवाद बढ़ने के बीच उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में दर्शक सड़कों पर उतर आए, जबकि मुंबई पुलिस फिल्म के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर शुक्ला के अनुरोध पर उन्हें सुरक्षा देने पर सहमत हो गई। 

गौरतलब है कि ओम राउत द्वारा निर्देशित इस फिल्म की उसके संवाद, उसके कुछ पात्रों के चित्रण के लिए आलोचना की जा रही है। नेपाल में फिल्म ‘आदिपुरुष’ के संवादों को लेकर उठे विवाद और फिल्म में माता सीता का उल्लेख "भारत की बेटी" के रूप में किये जाने के बाद ‘आदिपुरुष’ सहित सभी हिंदी फिल्मों के प्रदर्शन पर सोमवार को रोक लगा दी गई। मुंबई में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि फिल्म के लेखक और निर्देशक देशभर में हंगामे के बाद फिल्म में कुछ बदलाव करने के लिए तैयार हो गए हैं।

प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज के अनुसार, फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर तीन दिनों में 340 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। हालांकि, सोमवार को फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट आई। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को फिल्म का विरोध हुआ है। वहीं अयोध्या में संतों ने फिल्म पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि फिल्म के संवाद सुनकर खून खौल उठता है। वाराणसी में लोगों के एक समूह ने विरोध प्रदर्शन किया और ओम राउत निर्देशित फिल्म के पोस्टर फाड़ दिए। 

टॅग्स :मनोज मुंतशिररामायणहनुमान जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

पूजा पाठHanuman Jayanti Puja Muhurat 2026: नोट कर लें बजरंगबली की पूजा के ये 2 सबसे शुभ मुहूर्त, बरसेगी पवनपुत्र की कृपा

पूजा पाठHanuman Jayanti 2026: बिना तामझाम ऐसे करें बजरंगबली की पूजा, चमक जाएगी आपकी किस्मत

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

पूजा पाठमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी?, पूंछ को हिला नहीं पाए थे भीम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?