लाइव न्यूज़ :

अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2' में पुलिसवाले के किरदार में नजर आएंगे मनोज बाजपेयी, रिपोर्ट में खुलासा

By अनिल शर्मा | Updated: July 21, 2022 11:57 IST

'पुष्पा' में अल्लू के साथ साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। दोनों ने साथ में पहली बार स्क्रीन साझा किया था।

Open in App
ठळक मुद्दे'पुष्पा 2' में अल्लू के साथ बॉलीवुड अभिनेता मनोज स्क्रीन स्पेस साझा कर सकते हैंपहले भी मनोज और अल्लू एक साथ काम कर चुके हैं यह तीसरा प्रोजेक्ट होगा, जिसमें दोनों कलाकार साथ आएंगे

मुंबईः अल्लू अर्जुन की पुष्पा ने दर्शकों के बीच एक अलग मुकाम हासिल किया है। फिल्म के संवाद से लेकर इसके गानों तक ने दर्शकों को दीवाना बनाया। जबकि इसके दूसरे पार्ट की चर्चा है, एक रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा 2 में मनोज बाजपेयी भी नजर आ सकते हैं। 

न्यूज 18 के मुताबिक, 'पुष्पा 2' में अल्लू के साथ बॉलीवुड अभिनेता मनोज स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि मेकर्स मनोज बाजपेयी को फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका दे सकते हैं। कहा जा रहा है कि इसमें वह पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। हालांकि, इस संबंध में आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि पहले भी मनोज और अल्लू एक साथ काम कर चुके हैं। यह तीसरा प्रोजेक्ट होगा, जिसके लिए दोनों कलाकार साथ आ रहे हैं। बात पुष्पा की करें तो फिल्म ने भारत के बॉक्स ऑफिस पर 350 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। रिलीज के पहले ही दिन फिल्म ने सबसे बड़ी ओपनिंग अपने नाम की थी और 'मास्टर' और 'स्पाइडर मैन' को भी पीछे छोड़ दिया था। पहले दिन पुष्पा ने 52.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। पुष्पा 200-250 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुई थी। वहीं इसके दूसरे पार्ट के निर्माण में 400 करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है।

'पुष्पा' में अल्लू के साथ साउथ अदाकारा रश्मिका मंदाना नजर आई थीं। दोनों ने साथ में पहली बार स्क्रीन साझा किया था। फिल्म की कहानी चंदन की लकड़ियों की तस्करी से जुड़ी है। फिल्म तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सहित पांच भारतीय भाषाओं में रिलीज हुई थी।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीअल्लू अर्जुन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमनोज बाजपेयी ने 'घूसखोर पंडित' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह किसी समुदाय पर कोई कमेंट नहीं है'

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्की'द फैमिली मैन 3' ओटीटी पर हुई रिलीज, मनोज बाजपेयी का दमदार किरदार...

बॉलीवुड चुस्कीThe Family Man 3: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज, 21 नवंबर को होगी रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीरणवीर सिंह नहीं, बल्कि अल्लू अर्जुन 'शक्तिमान' की भूमिका निभाने के लिए मुकेश खन्ना की लेंगे जगह

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?