लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमण की चपेट में आए मनोज बाजपेई, जानिए क्या है उनकी स्थिति

By विनीत कुमार | Updated: March 12, 2021 15:55 IST

मनोज बाजपेई कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद होम क्वॉरंटीन में हैं। उनके फिल्म की शूटिंग को भी रोक दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमनोज बाजपेई के कोरोना संक्रमण की चपेट में आने जानकारी उनकी टीम ने दी हैकोरोना की टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद मनोज बाजपेई सेल्फ क्वॉरंटीन में चले गए हैंफिल्म की शूटिंग के दौरान कोरोना से ग्रसित हुए मनोज बाजपेई, फिल्म की शूटिंग अब रोक दी गई है

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मनोज बाजपेई कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी उनकी टीम की ओर से एक बयान जारी कर दी गई है। बयान के अनुसार मनोज बाजपेई कोरोना संक्रमित होने के बाद सेल्फ क्वारंटीन में चले गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मनोज बाजपेई ने कानू बहल निर्देशित फिल्म 'डिस्पैच' की शूटिंग पिछले महीने शुरू की थी। इससे पहले बहल की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।

फिलहाल रिपोर्ट आने के बाद शूटिंग को रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिलहाल मनोज बाजपेई की स्थिति ठीक है और वे तमाम सावधानियों को बरत रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं। महाराष्ट्र में मामलों में सबसे अधिक तेजी देखी जा रही है।

कुछ दिन पहले ही नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि उनके बेटे और बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर को कोरोना संक्रमण हुआ है।

महाराष्ट्र में कोरोना की फिर बढ़ गई है रफ्तार

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस के 14,317 नए मरीज मिले। ये इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा आंकड़ा हैं। इसके बाद राज्य में कुल मामले 22,66,374 पहुंच गए हैं। साथ ही 57 और लोगों की मौत भी कोरोना से गुरुवार को हुई।

ऐसे में राज्य में मृतक संख्या 52,667 पहुंच गई है। बीते साल सात अक्टूबर को एक दिन में 14,578 नए मामले रिपोर्ट हुए थे जिसके बाद से दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज होने लगी थी। महाराष्ट्र में 14 फरवरी से दैनिक नए मामलों में बढ़ोतरी हो रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसमनोज बाजपेईकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया