लाइव न्यूज़ :

पंकज त्रिपाठी के घर मनोज वाजपेई ने किया डिनर, मछली भात खा कर हुए खुश

By वैशाली कुमारी | Updated: September 6, 2021 09:07 IST

अभिनेता मनोज वाजपेई ने हाल ही में अपने दो दोस्तों और को एक्टर्स के साथ डिनर किया। तस्वीर देखते ही फैंस बड़े खुश हो गए। मनोज वाजपेई के यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी और विनीत कुमार थे। 

Open in App
ठळक मुद्देपंकज त्रिपाठी ने डिनर का आयोजन किया था जिसमें मनोज वाजपेई और विनीत कुमार आमंत्रित थे मनोज वाजपेई ने पंकज त्रिपाठी और विनीत कुमार के साथ अपनी फोटो शेयर

बॉलीवुड के दो दिग्गज अभिनेता अगर कहीं एक साथ दिख जाए तो यह मोमेंट उनके फैंस के लिए बहुत खास होता है। सिर्फ फैंस ही नहीं उन अभिनेताओं के साथ होने की खुशी से भी पता चलता है की वह एक दूसरे के साथ कितने खुश हैं बिल्कुल ऐसा ही कुछ मनोज वाजपेई के साथ देखने को मिला। अभिनेता मनोज वाजपेई ने हाल ही में अपने दो दोस्तों और को एक्टर्स के साथ डिनर किया। तस्वीर देखते ही फैंस बड़े खुश हो गए। मनोज वाजपेई के यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि पंकज त्रिपाठी और विनीत कुमार थे। 

दरअसल अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने डिनर का आयोजन किया था जिसमें मनोज वाजपेई और विनीत कुमार आमंत्रित थे। ऐक्टर मनोज वाजपेई ने पंकज त्रिपाठी और विनीत कुमार के साथ अपनी फोटो शेयर करते हुए लिखा कि मेरे सीनियर और मेरे दोस्त विनीत कुमार और हमारे प्यारे पंकज त्रिपाठी के साथ एक शाम उनके घर में मछली भात के लिए। पंकज और मृदुला कमाल की होस्ट है। फिर जल्दी मिलना होगा मीट भात के लिए।

 

 

पंकज त्रिपाठी ने भी मनोज और विनीत के साथ डिनर के इस खास पलों की खुशी जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि आज मनभावन हुआ है। जेठ में सावन हुआ है। हमारे मनोभाव थे। आप दोनों अंग्रेजों को घर पर देखकर अब अगला तारीख की प्रतीक्षा में बानी भैया। आपको बता दें कि पंकज त्रिपाठी मनोज बाजपाई के बहुत बड़े फैन रहे हैं। 2019 में कपिल शर्मा शो के दौरान मनोज के बारे में बात करते हुए पंकज इमोशनल भी हो गए थे। 

पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपाई अपनी क्षेत्रीय भाषा के जरिए फैंस का दिल जीतते रहते हैं। जून में जब मनोज बाजपाई की वेब सीरीज द फैमिली मैन टू रिलीज हुई थी उस वक्त भी दोनों अभिनेताओं ने क्षेत्रीय भाषा में मजेदार बातचीत की थी। पंकज त्रिपाठी ने ट्वीट किया था- "वाह बधाई और शुभकामनाएं भैया। पूरी टीम को जय हो। 

इस पर मनोज ने भोजपुरी में जवाब दिया धन्यवाद त्रिपाठी जी समय मिलते ही सपरिवार देख डालिए। नीक लगे ता फोन करिहा अउर न लगे ता मछली खिला दिया। यानी अगर आपको  अच्छी लगे तो फोन कर लीजिएगा ना लगे तो मछली खिला दीजिए।

टॅग्स :मनोज बाजपेयीपंकज त्रिपाठीबॉलीवुड गॉसिपट्विटर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल