लाइव न्यूज़ :

Suraj Pe Mangal Bhari Trailer:लोटपोट कर देगा मंगल पे भारी का ट्रेलर, इस दीवाली हंसी का तड़का लगाएंगे मनोज-दिलजीत

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 21, 2020 15:17 IST

मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म सूरज पे मंगल भारी का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होने जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिलजीत दोसांझ और दंगल गर्ल फातिमा सना शेख साथ आएंगे नजर13 नवंबर को र‍िलीज होने वाली है फ‍िल्‍म सूरज पे मंगल भारी

पिछले कुछ दिनों से मनोज बाजपेयी, दिलजीत दोसांझ और फातिमा सना शेख की आने वाली फिल्म 'सूरज पे मंगल भारी' काफी समय से सुर्खियों में है। ये फिल्म दिलावी के मौके पर फैंस को मनोरंजित करेगी। फिल्म के पोस्टर के बाद अब इसका ट्रेलर भी रिलीज कर दिया गया है। फिल्म का ट्रेलर देखकर आप हंस हंसकर लोटने वाले हैं।

 यह फिल्म 1995 के बॉम्बे में सेट की गयी है। निर्देशक ने उस वक़्त के बॉम्बे शहर को बखूबी से परदे पर उतारा है। फिल्म का ट्रेलर 3 मिनट और 16 सेकंड का है।  फिल्म में दिलजीत बने हैं सूरज सिंह ढिल्लन और मनोज बाजपेयी बने हैं मधु मंगल राणे। मंगल यानि मनोज बाजपेयी एक जासूस हैं जो शादियों से पहले होने वाले दूल्हे की जासूसी करता है।

वहीं, सूरज अपने घरवालों के साथ शादी के लिए लड़की को देखने जाता है। लेकिन इसी जासूसी में मंगल एक बार सूरज का रिश्ता भी तुड़वा देता है। इसके बाद सूरज इस बात का बदला मंगल से लेने की ठान लेता है जिसके बाद फिल्म में बहुत कुछ मजेदार होने वाला है। व 

एक नजर में फिल्म का ट्रेलर देखकर आपको ऋषिकेश मुखर्जी और बासु चटर्जी की कॉमन मैन वाली कॉमिडी फिल्मों की याद जरूर आएगी।ट्रेलर लाजवाब है और फैंस को गुदगुदाने की कोशिश करता है। उम्‍मीद है कि जब फ‍िल्‍म रिलीज होगी तो दर्शकों को पसंद आएगी। फिल्म में पहली बार एक दम नए रूप में मनोज फैंस से रूबरू होने वाले हैं।

फिल्म में फातिमा सना शेख मनोज बाजपेयी की छोटी बहन के किरदार में हैं, मनोज पहवा, अन्नू कपूर और सुप्रिया पिलगांवकर जैसी मजबूत सपोर्टिंग कास्ट मौजूद है। अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 13 नवंबर को दिवाली के मौके पर रिलीज होने जा रही है।

टॅग्स :दिलजीत दोसांझमनोज बाजपेईफातिमा सना शेख
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2 का पहला गाना 'घर कब आओगे' रिलीज, 28 साल बाद लौटी देशभक्ति की वही भावनाएं

भारत'पंजाब जख्मी है पर हारा नहीं है', पंजाब में आई बाढ़ पर बोले दिलजीत दोसांझ, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBorder 2: 'स्वतंत्रता दिवस' पर सनी देओल ने नए मोशन पोस्टर के साथ 'बॉर्डर 2' की रिलीज़ डेट का किया ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीभूषण कुमार ने दिलजीत दोसांझ को फिर कभी किसी फिल्म में नहीं लेने का वादा किया

बॉलीवुड चुस्कीSardar Ji 3: कंट्रोवर्सी के बीच दिलजीत दोसांझ ने पाकिस्तान से मिली 'जबरदस्त' प्रतिक्रिया को सोशल मीडिया पर किया शेयर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?