लाइव न्यूज़ :

लोकमत के कार्यक्रम में 'मनमर्ज‍ियां' करते नजर आए विक्की, तापसी और अभिषेक, खूब की मस्ती

By स्वाति सिंह | Updated: August 26, 2018 03:29 IST

लोकमत मीडिया संस्थान मनमर्जियां के म्यूजिकल टूर में अभिषेक बच्चन , तापसी पन्नू और विक्की कौशल सरीखे कलाकारों ने कार्यक्रम में कई गेम्स में हिस्सा लिया और जमकर मनोरंजन किया।

Open in App

मुंबई, 26 अगस्त: अभिषेक बच्चन,तापसी पन्नू और विक्की कौशल फिल्म मनमर्जियां को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। ऐसे में शनिवार को लोकमत मीडिया संस्थान मनमर्जियां के म्यूजिकल टूर को पेश किया था। जिसमें शामिल होने पूरी टीम मनमर्जियां शनिवार को नागपुर में आयोजित लोकमत के कार्यक्रम पहुंची थी। इस प्रोग्राम में अभिषेक बच्चन , तापसी पन्नू और विक्की कौशल सरीखे कलाकारों ने कार्यक्रम में कई गेम्स में हिस्सा लिया और जमकर मनोरंजन किया। स्टेज पर आने के बाद अभिषेक ने दर्शकों से बातचीत भी की। 

विक्की कौशल ने प्रोग्राम में लोगों को मराठी में संबोधित किया। उन्होंने कहा 'मैंने इतनी भीड़ कभी नहीं देखी है। मुझे दर था कि यह स्टेडियम भर जाएगा। मैं बेहद खुश हूं, आई लव यू नागपुर।'

यह प्रोग्राम शनिवार शाम 6 बजे नागपुर में आयोजित हुआ। इसके लिए फिल्म की स्टार कास्ट टीम नागपुर पहुंची थी। अभिनेत्री तापसी पन्नू और अभिषेक बच्चन शो में भाग लेने के लिए नागपुर पहंचे थे। बता दें कि फिल्म में अमित त्रिवेदी ने म्यूजिक दिया है। ऐसे में लोकमत के द्वारा आयोजित किए इस खास शो में अमित भी पहुंचे थे। अमित त्रिवेदी ने उड़ता पंजाब के गाने से कार्यक्रम को शुरू किया। 

अभिषेक बच्चन , तापसी पन्नू और विक्की कौशल की फिल्म 14 सितम्बर 2018 को रिलीज होगी।फिल्म का डायरेक्शन अनुराग कश्यप ने किया है। संगीत अमित त्रिवेदी का है। फिल्म की एडिटिंग आरती बजाज ने किया है। फिल्म का ट्रेलर नौ अगस्त को रिलीज हुआ था।बता दें कि अभिषेक बच्चन करीब 2 साल बाद कैमरे के सामने आए हैं उन्हें  मनमर्जियां से काफी उम्मीदें हैं। वो आखिरी बार अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘हाउसफुल 3’ में नजर आए थे।  

टॅग्स :मनमर्जियाँअभिषेक बच्चनतापसी पन्नूविक्की कौशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLMOTY 2026: मंत्री प्रकाश अबितकर 'लोकमत महाराष्ट्र ऑफ द ईयर' पुरस्कार से सम्मानित!

भारत'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' से सम्मानित कई दिग्गज, मुंबई में रौनक, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर' में पहुंचे आमिर खान, विक्की कौशल और शान

स्वास्थ्यLMOTY 2026: चिकित्सा क्षेत्र में शानदार कारनामा, डॉ. ज्ञानदेव चोपड़े सम्मानित

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?