लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने भारत के इलाकों पर दिखाया अपना कब्‍जा, तो मनीषा कोइराला ने किया सपोर्ट, लिखा-मैं सभी तीन महान देशों के बीच...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 20, 2020 09:03 IST

भारत-नेपाल के इस विवाद के बीच एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि मनीषा नेपाल से ताल्लुक रखती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमनीषा ने भी इस प्रकरण पर अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए रखी है।मनीषा ने कालापानी और लिपुलेख को अपने नक्शे के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए नेपाली सरकार के कदम का समर्थन किया है

नेपाल और भारत के रिश्ते में दरार पड़ती दिख रही है। नेपाल ने जल्द ही अपना नया मैप जारी करने का फैसला लिया है। सोमवार (18 मई) को  प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के नेतृत्‍व में कैबिनेट की बैठक के दौरान नेपाल के नए मैप को मंजूरी मिल गई है। इसके मुताबिक, लिंपियाधुरा, लिपुलेख और कालापानी नेपाल में हैं। जबकि ये भारत के कब्जे वाले इलाके हैं। ये इलाके भारत-नेपाल की सीमा पर विवादित क्षेत्र है। 

 भारत-नेपाल के इस विवाद के बीच एक्ट्रेस मनीषा कोइराला का रिएक्शन सामने आया है। बता दें कि मनीषा नेपाल से ताल्लुक रखती हैं। मनीषा ने भी इस प्रकरण पर अपनी बात सोशल मीडिया के जरिए रखी है।

मनीषा ने कालापानी और लिपुलेख को अपने नक्शे के हिस्से के रूप में दिखाने के लिए नेपाली सरकार के कदम का समर्थन किया है। मनीषा ने नेपाल के विदेश मंत्री के ट्वीट का जवाब दिया, जिसमें नेपाल के ऑफिशियल नक्शे में कालापानी और लिपुलेख जैसे दो विवादित क्षेत्रों को शामिल करने की जानकारी दी गई थी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, हमारे छोटे से देश का गौरव रखने के लिए शुक्रिया। मैं सभी तीन महान देशों के बीच शांतिपूर्ण और सम्मानजनक बातचीत की उम्मीद करती हूं। वर्कफ्रंट की बात करें तो मनीषा बॉलीवुड से दूरी बनाने के बाद एक बार फिर से पिछले कुछ समय से फिल्मों में थोड़ी एक्टिव हुई हैं। एक्ट्रेस राजकुमार हिरानी की ब्लॉकबस्टर फिल्म संजू में काम किया था। इस फिल्म में वह नरगिस के रोल में नजर आईं थी।इस फिल्म के बाद मनीषा ने संजय दत्त के साथ फिल्म प्रस्थानम में काम किया। इस फिल्म में अली फजल और जैकी श्रॉफ जैसे सितारे भी नजर आए थे।

नेपाल के विदेश मंत्री ने किया ट्वीट

नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप कुमार ग्‍यावली ने सोमवार को एक ट्वीट में जानकारी दी कि 'कैबिनेट ने 7 प्रान्‍त, 77 जिलों और 753 स्‍थानीय निकायों वाले नेपाल का नक्‍शा प्रकाशित करने का निर्णय लिया है। इसमें लिंपियाधुरा, लिपुलेक और कालापानी भी होंगे।'

टॅग्स :नेपालमनीषा कोईराला
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वKP Oli Arrested: नेपाल के पूर्व पीएम केपी शर्मा ओली गिरफ्तार, प्रधानमंत्री बनते ही बालेन शाह का एक्शन; जानें मामला

विश्वभारत-नेपाल संबंधों के नए आयाम को समझें

विश्वBalen Shah: रैपर, मेयर और प्रधानमंत्री, GenZ के नेतृत्व में हुए विद्रोह ने बालेन शाह को पहुंचाया नेपाल के शीर्ष पद पर

विश्वNepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?, राम नवमी के दिन राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को दिलाई शपथ

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?