लाइव न्यूज़ :

मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी मूवी रिव्यू: देशभक्ति से सजी 'मणिकर्णिका' पर्दे पर हुई रिलीज, जानें किसने दिए फिल्म को कितने स्टार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 25, 2019 10:15 IST

मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी मूवी रिव्यू मीडिया द्वारा (Manikarnika - The Queen of Jhansi Movie Review by Leading Media) : सुभद्राकुमारी चौहान की कविता 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी' को बचपन से सुनते आए हैं और हम सबने झांसी की रानी को लेकर एक वही पहचान भी बना ली है।

Open in App

सुभद्राकुमारी चौहान की कविता 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो झांसी वाली रानी थी' को बचपन से सुनते आए हैं और हम सबने झांसी की रानी को लेकर एक वही पहचान भी बना ली है। अब उसी झांसी की रानी को पर्दे पर लेकर आई हैं एक्ट्रेस कंगना रनौत। 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' आज पर्दे पर रिलीज हो गई है। फिल्म में बहुत कुछ है लेकिन फिर भी सब कुछ नहीं है।

 फिल्म कई जगह आपको उत्साहित तो कई जगह कमजोर महसूस होगी लेकिन हां इतना जरुर है अंग्रेजों के आगे कैसे एक देश की बेटी लड़ी थी वो जोश देशभक्ति का जरुर देखने को मिलेगा। फिल्म देखने से पहले जाने लें किसने कितने स्टार इस फिल्म को दिए हैं।

तरन आदर्श ने फिल्म की जमकर तारीफ की है और इसको पावरफुल बताया है, उन्होंने कंगना के अभिनय को सराहा है साथ ही फर्स्ट सेकेंड हॉफ के साथ साथ पूरी ही फिल्म की तारीफ की है उन्होंने फिल्म को 3 स्टार दिए हैं।

बॉलीवुड हंगामा ने फिल्म को 3 स्टार दिए है और ट्वीट करते हुए लिखा है कि #MANIKARNIKATHEQUEENOFJHANSI अपने उच्च बिंदु के रूप में सही पैमाने और भावनात्मक भागफल और लड़ाई के अनुक्रम के साथ एक अच्छी तरह से बनाया गई ऐतिहासिक फिल्म है।केआरके ने भी फिल्म की जमकर तारीफ की है।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने भी क्रिटिक्स लेविल पर फिल्म की जमकर तारीफ की है और रिव्यू पर फिल्म को 3.5 स्टार दिए हैं।

'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी की कहानी शुरआत लगान फिल्म की तरह अमिताभ बच्चन की आवाज़ से होती है। कहानी मणिकर्णिका के जन्म से शुरू होती है और बचपन में ही ऐलान कर दिया जाता है कि उसकी उम्र लंबी न हो लेकिन उसका नाम इतिहास के पन्नो में लिखा जाएगा। कंगना रनौत की एंट्री बाघ के शिकार के साथ बड़े ही  शानदार तरीके से होती है, इतनी ही नहीं कंगना बेहद खूबसूरत भी लगती हैं।

मणिकर्णिका बड़ी ही चतुर, बहादुर और अष्ट्र शास्त्र में निपुंड होती हैं. झांसी के राजा के लिए मणिकर्णिका को चुना जाता है और शादी के बाद उसका नाम लक्ष्मीबाई हो जाता है। उस वक़्त अंग्रेज़ झाँसी को हड़पना चाहते थे। इसलिए रानी के पुत्र के निधन के बाद से ही अंग्रेज झांसी को 'हड़प की नीति' के तहत हड़पने की कोशिश करते हैं लेकिन लक्ष्मी बाई ये ऐलान कर देती है कि वो अपनी झांसी किसी को नहीं देगा। पूरी फिल्म में फोकस झाँसी पर है और किस तरह से झाँसी की रानी वीरता से अपने राज्य के लिए लड़ाई करती है. फिल्म की कहानी  गद्दारी और देशभक्ति से भरी हुई है। 

टॅग्स :मणिकर्णिकाकंगना रनौतअंकिता लोखण्डे
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?