लाइव न्यूज़ :

'मर्णिकर्णिका' की इस एक्ट्रेस ने लगाया अपने रोल काटने का आरोप कहा, निर्देशक को हमेशा होना चाहिए निष्पक्ष

By मेघना वर्मा | Updated: February 2, 2019 15:26 IST

इस फिल्म को लेकर वैसे भी कंगना रनौत और निर्देशक कृष के बीच विवाद चल रहा है। कंगना का कहना है कि उन्होंने 70 प्रतिशत से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट की हैं जबकि निर्देशक कृष उसे सही नहीं मान रहे।

Open in App

कंगना रनौत की फिल्म मर्णिकर्णिका का विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जितना ये फिल्म लोगों को पसंद आ रही है उतना ही इसपर विवाद बढ़ता जा रहा है। अब हाल ही में कंगना की को स्टार और मर्णिकर्णिका मूवी से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस मिष्ट्री चक्रवर्ती ने आरोप लगाया है कि फिल्म से उनका रोल काटा गया है। 

फिल्म की एक्ट्रेस मिष्ट्री उनके किरदार को फिल्म से कांटने-छांटने से खुश नहीं हैं। मिष्टी ने आरोप लगाया है कि डायरेक्टर को फिल्म में सभी को महत्व देना चाहिए। उन्हें फिल्म के बैकग्राउंड डांसर को भी समान महत्व देना चाहिए। 

मिष्टी गुरुवार को एक म्यूजित लॉन्च पर पुहंची थीं। इसके लॉन्च पर जब उनसे मर्णिकर्णिका के बारे में पूछा गया तो एक्ट्रेस ने कहा कि उनका रोल फिल्म में छोटा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तहर की चीजें होने से कोई भी दुखी हो सकता है। 

मिष्टी ने अपने बयान में कहा, 'लोग कह रहे हैं कि यह रानी लक्ष्मीबाई पर बनी ये फिल्म उन्हीं को समर्पित होगी, फिर यह अन्य किरदारों पर फोकस कैसे कर सकती है। लेकिन, मुझे बस इतना कहना है कि फिल्म साइन करने से पहले आपके पास फिल्म में अपने किरदार को लेकर स्पष्ट विचार होने चाहिए।' 

निर्देशक कृष और कंगना में चल रहा है विवाद

इस फिल्म को लेकर वैसे भी कंगना रनौत और निर्देशक कृष के बीच विवाद चल रहा है। कंगना का कहना है कि उन्होंने 70 प्रतिशत से ज्यादा फिल्में डायरेक्ट की हैं जबकि निर्देशक कृष उसे सही नहीं मान रहे। वहीं इस मुद्दे में कंगना की बहन रंगोली भी घुस गई हैं। 

आपको बता दें मर्णिकर्णिका फिल्म रानी लक्ष्मी बाई की जिंदगी पर आधारित फिल्म हैं। जिसमें कंगना रनौत ने लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया है। वहीं इस फिल्म में अंकिता लोखड़े भी नजर आई हैं। फिल्म से कंगना ने अपना डायरेक्शन डेब्यू भी किया है।  

टॅग्स :मणिकर्णिकाकंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

भारत'मेरे रेस्टोरेंट में कल 50 रुपए का बिजनेस हुआ और ₹15 लाख की सैलरियां हैं' : सांसद कंगना ने महिला की तकलीफ़ सुनने के बजाय, उसे अपना ही दुखड़ा सुनाया | VIDEO

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?