लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में ही इस एक्टर ने गर्लफ्रेंड से रचा ली शादी, सीएम फंड में दान की विवाह की रकम, लोग कर रहे जमकर तारीफ

By अमित कुमार | Updated: April 27, 2020 11:06 IST

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मानीकंदन ने शादी कर ली है। लॉकडाउन के दौरान शादी करने की वजह से वह चर्चा में आ गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले केरल के एक्टर मणिकंदन ने इस लॉकडाउन के बीच ही अपनी गर्लफ्रेंड शादी रचा ली है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस ने भी अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए।

देशभर में लॉकडाउन की वजह से लोगों के कई काम नहीं हो पा रहे हैं। ऐसे में कई शादी-विवाह भी इस लॉकडाउन के कारण स्थगित कर दिए गए हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा से लेकर वरुण धवन तक ने इस महामारी की वजह से अपनी शादी की डेट आगे बढ़ा दी है। लेकिन बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीतने वाले केरल के एक्टर मणिकंदन ने इस लॉकडाउन के बीच ही अपनी गर्लफ्रेंड शादी रचा ली है। 

शादी के दौरान एक्टर ने समाजिक दूरी का ध्यान बनाए रखा। उन्होंने एक मंदिर में बिना तामझाम के शादी की। शादी में गिनती के लोग ही शामिल हो सके। इस दौरान लोगों ने अपने चेहरे को मास्क से ढक रखा था।  2016 में अपनी पहली फिल्म, ‘कम्मटीपाड़ा’ में बेस्ट कैरेक्टर अवॉर्ड जीतने वाली इस एक्टर की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही फैंस ने भी अपने रिएक्शन देने शुरू कर दिए। 

इस विवाह में स्थानीय सीपीआई-एम विधायक एम. स्वराज भी मौजूद थे। एक्टर ने कहा, शादी की डेट बहुत पहले तय हो गई थी और हमने इसी डेट पर शादी करने का फैसला किया। वहीं एक्टर की वाइफ अंजली के मुताबिक शादी की डेट को आगे न बढ़ाने का डिसीजन सभी की सहमति से लिया गया है। इस शादी से सभी खुश हैं। इतना ही नहीं मणिकंदन ने शादी में खर्च होने वाली रकम को जरूरतमंद लोगों के लिए सीएम फंड में दान भी किया। सोशल मीडिया पर फैंस लगातार मणिकंदन की तारीफ कर रहे हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!