लाइव न्यूज़ :

मणिरत्नम की पीएस-1 ने 'आरआरआर' और 'विक्रम' को पीछे छोड़ा, पहले दिन की इतनी कमाई

By शिवेंद्र राय | Updated: October 1, 2022 15:36 IST

मण‍िरत्‍नम की 'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन-1' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन धमाल मचा दिया है। पांच भाषाओं में रिलीज हुई इस फिल्‍म ने देश में पहले ही दिन 44.04 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। पहले दिन की कमाई के मामले में साल की तीसरी सबसे बड़ी तमिल फिल्म बन चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएस-1 ने 'आरआरआर' और 'विक्रम' जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ा देश में पहले ही दिन 44.04 करोड़ रुपये का कारोबार कियातमिलनाडु से फिल्म ने 26.95 करोड़ रुपए कमाए हैं

नई दिल्ली: ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित मणिरत्नम की मेगा बजट फिल्म पोन्नियिन सेल्वन-1 ने बॉक्स ऑफिस पर जोरदार प्रदर्शन किया है। फिल्म जगत से जुड़े व्यापार सूत्रों के अनुसार पोन्नियिन सेल्वन ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन लगभग 40 करोड़  की कमाई की है। फिल्म की कमाई में सबसे बड़ा योगदान इसके तमिल वर्जन का है। तमिलनाडु से फिल्म ने 26.95 करोड़ रुपए कमाए हैं जबकि हिंदी वर्जन की कमाई 1.75 करोड़ रुपए रही है। बाकी की राशि फिल्म ने अपने तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ संस्करणों से कमाई हैं। 

शानदार शुरूआत के साथ ही  मणिरत्नम की पोन्नियिन सेल्वन-1 ने  आरआरआर और 'विक्रम' जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। एसएस राजामौली की आरआरआर ने जहां तमिलनाडु में पहले दिन 20.07 करोड़ रुपए कमाए थे वहीं कमल हासन स्टारर 'विक्रम' की पहले दिन की कमाई 21.70 करोड़ रुपए रही थी। अब पहले ही दिन 26 करोड़ से ज्यादा जुटाकर पोन्नियिन सेल्वन-1 पहले दिन की कमाई के मामले में साल की तीसरी सबसे बड़ी तमिल फिल्म बन चुकी है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर तमिलनाडु से 36.17 करोड़ रुपए कमाकर  अजीत कुमार की 'वलिमई' है। दूसरे नंबर पर है थलपति विजय स्टारर 'बीस्ट' जिसने तमिलनाडु से 26.40 करोड़ रुपए कमाए थे। 

चियान विक्रम, ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन, जयम रवि, कार्ति और तृषा कृष्‍णन जैसे सितारों से सजी इस ऐतिहासिक कहानी पर आधारित फिल्म ने वैश्विक स्तर पर पहले दिन 78 करोड़ रुपये की कमाई की है। पोन्नियिन सेल्वन-1 जिसे पीएस-1 भी कहा जा रहा है, कल्कि कृष्णमूर्ति के उपन्यास 'पोन्नियिन सेल्वन' पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में चोल साम्राज्य के उत्थान से लेकर पतन तक की कहानी दिखाई जानी है। यह फिल्म दो भागों में बनाई जानी है इसलिए इसके पहले भाग को  पीएस-1 यानी 'पोन्नियिन सेल्वन' भाग-1 कहा जा रहा है।

 इस फिल्म से ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। ऐश्वर्य आखिरी बार अनिल कपूर और राजकुमार राव के साथ फिल्म फन्ने खां में नजर आईं थीं। फिल्म को अच्छे रिव्यू भी मिले हैं।  फिल्म में ऐश्वर्या राय डबल रोल में नजर आई हैं। उन्होंने रानी नंदिनी के साथ राजकुमार पाजूवूर का किरदार निभाया है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारऐश्वर्या राय बच्चनTamil Naduफिल्मफिल्म समीक्षा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच