लाइव न्यूज़ :

मैग्जीन ने कवर पेज पर छापी इस मॉडल की बच्चे को ब्रेस्टफ्रीडिंग कराती तस्वीर, खूब हो रही तारीफ

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 7, 2018 09:32 IST

केरल के एक मीडिया हाउस की ओर से महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर स्तनपान कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के जरिए महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देमॉडल जीलू जोसेफ की मशहूर मैग्जीन की कवर पेज पर बच्चे को स्तनपान कराते हुए फोटो छपीकेरल के एक मीडिया हाउस की ओर से महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर स्तनपान कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है

मशहूर गृहलक्ष्मी मैग्जीन ने अपने कवर पेज पर एक मलयालम मॉडल की तस्वीर प्रकाशित की है। उसकी जमकर चर्चा हो रही है। लोग इस तस्वीर की तारीफ कर रहे हैं। दरअसल, मॉडल जीलू जोसेफ की फोटो कवर पेज पर बच्चे को स्तनपान कराते हुए लगाई गई है। इसका मकसद सार्वजनिक जगहों पर माताओं द्वारा स्तनपान कराने को लेकर गलत नजर से देखे जाने को चुनौती देना है। केरल के एक मीडिया हाउस की ओर से महिलाओं को सार्वजनिक जगहों पर स्तनपान कराने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के जरिए महिलाओं को जागरुक किया जा रहा है।

इसी सिलसिले में मॉडल जोसेफ से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि वह नग्नता के बारे में कैसा महसूस करती हैं। वह स्तनपान के बारे में इतना सोचती हैं कि यह एक मां के पास विशेषाधिकार है। महिलाओं को यह पता होना चाहिए कि यह एक बहुत ही प्राकृतिक है। अगर कोई महिला अपने बच्चे को दूध पिलाती है तो इसमें शर्मिंदा होने की कोई बात नहीं है। इसे यौन के नजरिए से देखना, देखने वालों की समस्या है। 

उन्होंने महिलाओं से सवाल किया कि स्तनपान कराना क्या एक सुंदर चीज नहीं है, आपको क्यों लगता है कि यह गलत है? यदि आप अपने बच्चे को दूध पिलाती हैं तो क्या भगवान गुस्सा होंगे?

जब उनसे पूछा गया कि क्या आपको इस तरह के अभियान से जुड़ने से पहले कोई आशंका थी। इस पर 27 वर्षीय मॉडल ने कहा कि उन्हें कोई आशंका नहीं थी। उन्होंने कहा- मुझे अपने शरीर पर बेहद गर्व है और केवल इसके लिए मैं अधिकारों का इस्तेमाल करती हूं। मैं केवल उन चीजों को करती हूं जो मुझे लगता है कि मेरे लिए सही है, यही कारण है कि मुझे इस अभियान से जुड़ने में संकोच नहीं हुआ। 

जोसेफ का कहना है कि उनके इस कदम का परिवार ने विरोध किया। उनकी मां और दो बहनें केरल के इडुक्की जिले के कुमिली में रहती हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों के मना करने का मैं सम्मान करती हूं, लेकिन जो मुझे अच्छा लगता है उसे करने से कोई नहीं रोक सकता।

टॅग्स :मलयालमकेरलअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारतAssembly elections dates 2026: प. बंगाल, तमिलनाडु समेत 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान, 9 अप्रैल से वोटिंग, 4 मई को मतगणना

भारतAssembly Election 2026 Dates: 4 राज्य-1 केंद्र शासित प्रदेश, 824 सीट और 4 मई को मतगणना, देखिए शेयडूल

क्राइम अलर्टजमानत पर छूटे आरोपी अलुवा अतुल की कार का हमलावर ने किया पीछा, 5 लोगों ने हथियार से शीशे तोड़े और बाहर खींचकर काट डाला

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?