लाइव न्यूज़ :

Nishad Yusuf Passed Away: मलयालम फिल्म संपादक निषाद यूसुफ का निधन, फ्लैट में मिले मृत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 30, 2024 12:06 IST

Nishad Yusuf Passed Away: प्रमुख फिल्म संपादक निशाद यूसुफ का 43 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह बुधवार, 30 अक्टूबर को कोच्चि के पनमपिल्ली नगर में अपने फ्लैट पर मृत पाए गए।

Open in App

Nishad Yusuf Passed Away: मलयालम सिनेमा के मशहूर फिल्म संपादक निषाद यूसुफ यहां एक फ्लैट में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी कि यूसुफ अपने फ्लैट में मृत मिले जिससे फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। निषाद यूसुफ, जो बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल की फिल्म कंगुवा के एडिटर थे लेकिन फिल्म पूरी होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। 

गौरतलब है कि पनमपिल्ली नगर के एक फ्लैट में मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात करीब दो बजे वह मृत मिले। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह मामला संभवत: आत्महत्या का प्रतीत होता है। हालांकि, उन्होंने और ज्यादा जानकारी नहीं दी। सर्वश्रेष्ठ फिल्म संपादन के लिए 2022 में उन्हें केरल राज्य फिल्म पुरस्कार मिला था।

यूसुफ के उल्लेखनीय कामों में ‘थल्लूमाला’, ‘चावेर’, ‘उंदा’, ‘सऊदी वेल्लक्का’, ‘वन’, ‘ऑपरेशन जावा’, ‘बजूका’ और ‘कंगुवा’ शामिल हैं। उन्होंने ‘थल्लूमाला’ पर अपने काम के लिए ‘सर्वश्रेष्ठ संपादक राज्य पुरस्कार’ जीता था। निषाद द्वारा संपादित फिल्में जो अभी रिलीज होनी है उनमें अभिनेता ममूटी अभिनीत ‘बजूका’ और सूर्या अभिनीत तमिल फिल्म ‘कंगुवा’ शामिल हैं। 

टॅग्स :बॉबी देओलमलयालमसाउथ सिनेमाआगामी फिल्मफिल्मकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई