लाइव न्यूज़ :

मलयालम फिल्मों की अभिनेत्री अंबिका राव का निधन, फिल्म ‘कृष्ण गोपालकृष्ण’ में पहली बार सहायक निर्देशक बनीं, जानें इनके बारे में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 28, 2022 22:32 IST

राव फिल्म बिरादरी में केरल के बाहर के कलाकारों को फिल्म की शूटिंग के दौरान मलयालम संवादों का प्रशिक्षण भी देती थीं। राव 2002 में बालचंद्र मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कृष्ण गोपालकृष्ण’ में पहली बार सहायक निर्देशक बनीं।

Open in App
ठळक मुद्देकई फिल्मों में अभिनय कर चुकीं राव त्रिशूर में रहती थीं और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं।‘थोम्मनम मक्कलम’, ‘सॉल्ट’ और ‘राजमानिक्यम’ सहित कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।‘वेट्टम’ और ‘कुंबलंगी नाइट्स’ समेत कुछ फिल्मों में अभिनय किया था। 

कोच्चिः मलयालम की कई फिल्मों की अभिनेत्री और सहायक निर्देशक रह चुकीं अंबिका राव का मंगलवार को निधन हो गया। राव के परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। राव 57 वर्ष की थीं। कई फिल्मों में अभिनय कर चुकीं राव त्रिशूर में रहती थीं और गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थीं।

राव फिल्म बिरादरी में केरल के बाहर के कलाकारों को फिल्म की शूटिंग के दौरान मलयालम संवादों का प्रशिक्षण भी देती थीं। राव 2002 में बालचंद्र मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कृष्ण गोपालकृष्ण’ में पहली बार सहायक निर्देशक बनीं।

उन्होंने ‘हेलो’, ‘बिग बी’, ‘रोमियो’, ‘डैडी कूल’, ‘थोम्मनम मक्कलम’, ‘सॉल्ट’ और ‘राजमानिक्यम’ सहित कई फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था। राव ने ‘ग्रामोफोन’, ‘मीशामाधवन’, ‘पट्टालम’, ‘स्वप्नकुडु’,‘क्रॉनिक बैचलर’, ‘वेट्टम’ और ‘कुंबलंगी नाइट्स’ समेत कुछ फिल्मों में अभिनय किया था। 

टॅग्स :केरलपिनाराई विजयन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतसब कुछ ठीक है?, वीडी सतीशन पर बोले कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया