लाइव न्यूज़ :

Malang Box Office Collection Day 1: आदित्य और दिशा पटानी की 'मलंग' ने की शानदार ओपनिंग, जानें कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 8, 2020 10:51 IST

Malang Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor), एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल खेमू (Kunal Khemu) की फिल्म मलंग ने पहले दिन औसत दर्जे की कमाई की

Open in App
ठळक मुद्देमल्टी स्टारर फिल्म मलंग पर्दे पर रिलीज हो गई हैमलंग को क्रिटक्स से मिले जुले रिव्यू मिले हैं

बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor), एक्ट्रेस दिशा पटानी (Disha Patani), अनिल कपूर (Anil Kapoor) और कुणाल खेमू (Kunal Khemu) की फिल्म मलंग पर्दे पर पेश की गई है। फिल्म को क्रिटक्स से मिले जुले रिव्यू मिले हैं। ऐसे में फिल्म का कलेक्शन पेश कर दिया है। फिल्म ने पहले दिन ठीक ठाक कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक 'मलंग' (Malang Box Office) ने पहले दिन 6 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं, वेबसाइट के अनुसार आदित्य रॉय कपूर की 'मलंग' को दूसरे दिन थोड़ा झटका लग सकता है, क्योंकि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान के तहत शहर के कई सिनेमाघर शाम तक बंद रहेंगे, ऐसे में फिल्म की कमाई पर थोड़ा असर जरूर पड़ सकता है।

फिल्म की कहानी

 गोवा की ट्रिप में अद्वैत (आदित्य रॉय कपूर) एक खूबसूरत लड़की सारा (दिशा पाटनी) से मिलता है। अद्वैत चुप रहने वाला लड़का है जबकि सारा लंदन से आई एक मस्तमौला लड़की है। सारा पहली बार इंडिया आई है और वह तुरंत ही अद्वैत की तरफ आकर्षित हो जाती है। सब कुछ ठीक था लेकिन अचानक ही इनकी जिंदगी में बहुत सारी घटनाएं घटती हैं।अद्वैत से, जो एक के बाद एक हत्याएं कर रहा है। उसे पकड़ने की कोशिश में लगे हैं दो पुलिस अधिकारी यानी अंजनी अगाशे (अनिल कपूर) और माइकल (कुणाल खेमू)। अंजनी एक ऐसा अधिकारी है जो मुजरिमों को कानूनी प्रक्रिया के जरिए सजा दिलवाने की जगह उनका एनकाउंटर करने में यकीन रखता है। वहीं माइकल की छवि एक शालीन पुलिस अधिकारी की है। फिल्म में एक वक्त ऐसा आता है जब इन चारों की जिंदगी के तार एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। 

एली एबराम भी फिल्म में एक खास भूमिका में हैं। शाद रंधावा जो मोहित सूरी की 'आशिकी 2' और 'एक विलेन' जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं, इस फिल्म में भी हैं। फिल्म में आगे क्या होगा इसके लिए आपको थिएटर में फिल्म देखनी होगी।

टॅग्स :बॉक्स ऑफिस कलेक्शनमलंगआदित्य रॉय कपूरदिशा पाटनीकुणाल खेमूअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव