लाइव न्यूज़ :

मलाइका अरोड़ा के जन्मदिन पर विशेष, तलाक पर अभिनेत्री ने कही थी ये बात

By वैशाली कुमारी | Updated: October 23, 2021 21:37 IST

आज शनिवार को मलाइका का 48 वां जन्मदिन है। इन दिनों मलाइका बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे मलाइका अरोरा और अरबाज खान साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थेसाल 2017 में उनका तलाक हो गया मलाइका और अरबाज का एक बेटा है जिसका नाम अरहान है

बॉलीवुड के एक्टर मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस और ग्लैमरस अदाओं की वजह से जानी जाती हैं। आज शनिवार को मलाइका का 48 वां जन्मदिन है। इन दिनों मलाइका बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के अवसर पर बताएंगे कि मलाइका ने अपने और अरबाज के तलाक की अर्जी पर सुनवाई से ठीक पहले की रात को क्या कहा था? 

दरअसल मलाइका अरोरा और सलमान खान के भाई अरबाज खान साल 1998 में शादी के बंधन में बंधे थे लेकिन साल 2017 में उनका तलाक हो गया। तलाक के बाद मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब लोगों को हमारे तलाक के बारे में पता चला तो सभी ने कहा है ऐसा मत करो। एक बार फिर से सोच लो। कोई भी आपको नहीं कहेगा कि हां जाओ तलाक ले लो। मैं भी इसी दौर से गुजरी। तलाक होने से 1 दिन पहले भी मेरे परिवार वालों ने मुझे साथ बैठाया और मुझसे फिर से पूछा क्या तुम अपने निर्णय से खुश हो। आपका परिवार हमेशा आपका अच्छा ही सोचेगा और वह भी यही कर रहे थे। 

मलाइका ने आगे बताया कि अक्सर कोई आप पर ही उंगली उठाते रहे मुझे लगता है यह इंसानी फितरत है। जिसे बदला नहीं जा सकता है हम इस रिलेशन से खुश नहीं थे। हम एक दूसरे को खुश नहीं रख पा रहे थे जिसकी वजह से आसपास के लोगों पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा था। 

आपको बता दें कि मलाइका और अरबाज का एक बेटा है जिसका नाम अरहान है। अभिनेत्री अपने बेटे के साथ समय-समय पर सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों अभिनेत्री को कई बार अर्जुन कपूर के साथ देखा गया है।

टॅग्स :अरबाज़ खानमलाइका अरोराबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल