लाइव न्यूज़ :

अर्जुन कपूर के हेयर स्टाइल पर फिदा हुयी मलाइका अरोड़ा, वीडियो शेयर कर यूँ लुटाया प्यार

By वैशाली कुमारी | Updated: September 6, 2021 17:49 IST

अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से दोनों एक-दूसरे के प्रति प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट कर जमकर फ्लर्ट करते भी नजर आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमलाइका अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर प्यार बरसाती रहती हैंमलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट क्लिप शेयर किया है

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक कर दिया है। दोनों सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं जो कि बड़ी तेजी से वायरल होती हैं। अपने रिश्ते को सार्वजनिक करने के बाद से दोनों एक-दूसरे के प्रति प्यार में डूबे हुए नजर आते हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट कर जमकर फ्लर्ट करते भी नजर आते हैं।

मलाइका अक्सर अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर पर प्यार बरसाती रहती हैं। जब भी ये जोड़ा सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हैं, तो वो तेजी से वायरल हो जाता है। अपने रिलेशनशिप को सार्वजनिक करने के बाद ये रोमांटिक जोड़ा एक-दूसरे के प्यार में डूबा रहता है। दोनों एक-दूसरे की पोस्ट पर कमेंट कर जमकर फ्लर्ट भी करते रहते हैं। रविवार को मलाइका ने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट क्लिप शेयर किया है। जिसमें अर्जुन कपूर अपने हालिया फोटोशूट के कूल लुक में दिख रहे हैं।

कूल लुक में नजर आ रहे अर्जुन कपूर: 

36 वर्षीय अभिनेता ने काले रंग की टी-शर्ट और काले रंग की पैंट के साथ लेदर की जैकेट पहनी हुयी थी। अर्जुन ने कुछ शॉट्स में धूप का चश्मा भी लगाया। वीडियो को कैप्शन देते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा, "ए गुड हेयर डे = एक्सीलेन्ट मूड।"  वीडियो को अब तक 24 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वहीं मॉडल और मिस यूनिवर्स 2020 एडलीन कास्टेलेनो ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, "क्या मूड है।"

 मलाइका ने हार्ट इमोजी देते हुए किया कमेंट: 

वहीं अर्जुन की इन तस्वीरों को मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट किया है। जिसमें अर्जुन अपने गुड हेयर डे वाले मूड को इंजॉय करते दिख रहे हैं, वहीं मलाइका ने इस वीडियो के साथ मूड लिखकर हार्ट इमोजी बनाई है। मलाइका ने इस प्यार वाले मूड का इजहार खुद किया है। मलाइका ने अर्जुन कपूर का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह अपना नया हेयरस्टाइल दिखाते नजर आ रहे हैं।

काफी लम्बे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं अर्जुन-मलाइका: 

आपको बता दें कि अर्जुन कपूर को डेट करने से पहले मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी। दोनों की ही इस जोड़ी की बॉलीवुड में मिसाल दी जाती थी। लेकिन बाद में मलाइका और अरबाज ने अपने रिलेशनशिप को खत्म कर तलाक ले लिया और मलाइका अर्जुन कपूर के साथ डेट करने लगीं। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो मलाइका जहां अपने नए टीवी शो 'एमटीवी सुपर मॉडल ऑफ द इयर' में व्यस्त चल रही हैं, वहीं अर्जुन कपूर के पास 'भूत पुलिस' के अलावा 'एक विलन 2' भी है।

टॅग्स :अर्जुन कपूरमलाइका अरोराइंस्टाग्रामबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल