लाइव न्यूज़ :

Malaika Arora: सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव, लेखिका के रूप में शुरुआत करने को तैयार मलाइका अरोड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2025 18:42 IST

Malaika Arora: वर्षों के प्रयास और गलतियों के बाद, मुझे जीने का एक ऐसा तरीका मिल गया है जो मेरे लिए कारगर है... और इसीलिए मैंने अपनी सीख साझा करने के लिए यह किताब लिखने का फैसला किया।

Open in App
ठळक मुद्देमैं लगभग तीन दशकों से मनोरंजन उद्योग का हिस्सा रही हूं और सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव आए हैं। मैं अभी शुरुआत कर रही हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि फिटनेस हमेशा से मेरे जीवन का आधार रही है।

नई दिल्लीः अभिनेत्री एवं मॉडल मलाइका अरोड़ा अपनी नयी पुस्तक "इट्स ईजी टू बी हेल्दी: मलाइकाज गाइड टू लिविंग ए गुड लाइफ" के साथ एक लेखिका के रूप में शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। यह पुस्तक नौ दिसंबर को आएगी। ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा प्रकाशित यह पुस्तक अंग्रेजी और हिंदी दोनों में उपलब्ध होगी। मलाइका अरोड़ा (52) को लोकप्रिय फिल्मी गाने "छैंया छैंया", "काल धमाल" और "मुन्नी बदनाम हुई" के लिए जाना जाता है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘मैं लगभग तीन दशकों से मनोरंजन उद्योग का हिस्सा रही हूं और सफलता की राह पर कई उतार-चढ़ाव आए हैं।

लेकिन मुझे अभी भी ऐसा लगता है जैसे मैं अभी शुरुआत कर रही हूं। ऐसा इसलिए क्योंकि फिटनेस हमेशा से मेरे जीवन का आधार रही है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वर्षों के प्रयास और गलतियों के बाद, मुझे जीने का एक ऐसा तरीका मिल गया है जो मेरे लिए कारगर है... और इसीलिए मैंने अपनी सीख साझा करने के लिए यह किताब लिखने का फैसला किया।

...कोई दिखावा नहीं, बस वो सब कुछ जिसने मेरी सेहत के सफर को आकार दिया है।’’ पुस्तक में सब कुछ शामिल है: उनकी रोजमर्रा की आदतें जैसे प्रतिज्ञान (ऐफ़र्मेशंस), धूप सेंकना, उपवास, गतिशील रहना, साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में स्पष्ट चर्चा शामिल हैं।

टॅग्स :मलाइका अरोरापुस्तक समीक्षामुंबईसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस